मनोरंजन

पिंक बिकिनी पहन जलपरी बनीं दिशा पाटनी

नई दिल्ली, । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी इन दिनों मालदीव में वेकेशन मना रही हैं। अपने वेकेशन की तस्वीरों और वीडियो को दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर भी शेयर करती रहती हैं जो अक्सर वायरल हो जाती हैं। दिशा पाटनी फिल्मों के अलावा अपने बोल्ड अंदाज और लुक को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। उनके बोल्ड अंदाज को फैंस खूब पसंद भी करते हैं।

दिशा पाटनी एक बार फिर से अपने हॉट और बोल्ड अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी तस्वीरें शेयर की है। जिसमें उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। दिशा पाटनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में दिशा पाटनी पिंक बिकिनी में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में वह पानी में लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। जिसमें उनका बोल्ड और हॉट अंदाज साफ देखने को मिल रहा है। दिशा पाटनी की तस्वीरों को उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अभिनेत्री की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि दिशा पाटनी अपने लुक को फिटनेस के चलते फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button