UP Opinion Poll क्या कहता है 25 सीटों का ओपिनियन पोल

Rohilkhand UP Election Opinion Poll 2022: पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है. यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधान सभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे. ऐसे में ZEE NEWS के लिए DesignBoxed ने सर्वे किया है. इस सर्वे में 10 लाख से ज्यादा लोगों की राय ली गई है. सर्वे 10 दिसंबर 2021 से 15 जनवरी 2022 के बीच किया गया है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 4 फीसदी है. ये सिर्फ ओपिनियन पोल है. जिसमें लोगों की राय शामिल की गई है. चुनाव में जनता की राय सर्वोपरि है. इस ओपिनियन पोल को किसी भी प्रकार से चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश ना समझा जाए.
रुहेलखंड के 4 जिलों की 25 सीटों का ओपिनियन पोल
इस सर्वे में यूपी के रुहेलखंड के 4 जिलों की 25 सीटों का ओपिनियन पोल है. रुहेलखंड में भी इस बार का चुनावी मुकाबला बेहद अहम हैं. रुहेलखंड रीजन में भले ही सीट कम हो लेकिन कई सीट बेहद हाईप्रोफाइल है. योगी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना हों या हाल में हाथ का साथ छोड़कर साइकिल की सवारी कर रही सुप्रिया ऐरन हों. या बरेली में बीजेपी के मौजूदा कुछ विधायकों को बदलने का प्रयोग हो.
Rohilkhand Opinion Poll 2022:
रुहेलखंड में किस पार्टी को कितनी सीट मिलने की संभावना
BJP+ को 19-21 सीट मिल सकती हैं
समाजवादी पार्टी गठबंधन को 3-7 सीट मिल रही हैं
बीएसपी को 0 सीट मिल रही है
कांग्रेस को 0 सीट मिल रही है
जबकि अन्य के हिस्से में 0 सीट आती दिख रही हैं
2017 में रुहेलखंड में किस पार्टी को कितनी सीट मिली थी?
BJP को 23 सीट मिली थी
समाजवादी पार्टी को 2 सीट मिली थी
कांग्रेस पार्टी को 00 सीट मिली थी
बीएसपी 00 सीट मिली थी
अन्य के हिस्से में 00 सीट आई थीं
रुहेलखंड के चुनावी मुद्दे
सांप्रदायिक हिंसा
बेरोज़गारी
महंगाई
ख़राब सड़कें
बाढ़
बुनियादी सुविधाओं का अभाव
ट्रैफिक जाम
दूषित पानी
किसानों की समस्याएं
आवारा पशु
छोटे कारोबारियों के मुद्दे
शाहजहांपुर में किस पार्टी को मिल सकती है कितनी सीट?
कटरा- भाजपा
जलालाबाद- सपा
तिलहर- भाजपा
पुवायां- भाजपा
शाहजहांपुर- भाजपा
ददरौल- भाजपा
बरेली में किस पार्टी को मिल सकती है कितनी सीट?
बहेड़ी- सपा
मीरगंज- भाजपा
भोजीपुरा- सपा
नवाबगंज- भाजपा
फरीदपुर- भाजपा
बिथरी चैनपुर- भाजपा
बरेली- भाजपा
बरेली कैंट- भाजपा
आंवला- भाजपा
पीलीभीत में किस पार्टी को मिल सकती है कितनी सीट?
पीलीभीत- भाजपा
बरखेड़ा- भाजपा
पूरनपुर- भाजपा
बीसलपुर- भाजपा
बदायूं में किस पार्टी को मिल सकती है कितनी सीट?
बिसौली- सपा
सहसवान- सपा
बिल्सी- भाजपा
बदायूं- भाजपा
शेखूपुर- भाजपा
दातागंज- भाजपा
रुहेलखंड में सीएम का पसंदीदा चेहरा कौन?
सीएम योगी आदित्यनाथ को 47 फीसदी लोग सीएम के तौर पर पसंद करते हैं
अखिलेश यादव को 37 फीसदी लोग पसंद करते हैं
मायावती को 9 फीसदी लोग सीएम के तौर पर पसंद करते हैं
प्रियंका गांधी वाड्रा को 3 फीसदी लोग पसंद करते हैं
4 फीसदी लोगों को कोई और चेहरा सीएम के तौर पर पसंद हैं
रुहेलखंड में किस पार्टी को कितना वोट शेयर
BJP+ को 51 फीसदी वोट शेयर मिल रहा है यानी बीजेपी को फायदा हो रहा है
समाजवादी पार्टी गठबंधन को 36 फीसदी वोट शेयर मिल रहा है
बीएसपी को 07 फीसदी वोट शेयर मिल रहा है
कांग्रेस को 4 फीसदी वोट शेयर मिल रहा है
जबकि अन्य के हिस्से 2 फीसदी वोट शेयर आ रहा है
2017 में रुहेलखंड में किस पार्टी को कितना वोट शेयर मिला?
BJP का वोट शेयर 43 फीसदी था
समाजवादी पार्टी का 24 फीसदी था
कांग्रेस पार्टी का 7 फीसदी था
बीएसपी का 19 फीसदी था
अन्य के हिस्से में 7 फीसदी आए थे
रुहेलखंड में 25 सीटें
रुहेलखंड में 25 सीट और 4 जिले हैं. बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर जिले शामिल हैं. अहम सीटों की बात करें तो बिल्सी, बदायूं, मीरगंज, आंवला, शाहजहांपुर, बरेली, बरेली कैंट, ददरौल शामिल हैं.
नोट: (चुनाव में जनता की राय सर्वोपरि है. NEWS Agencies Zee के लिए Design Boxed के इस सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 4 % है. ऐसे में इस ओपिनियन पोल को किसी भी प्रकार से चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश ना समझा जाए.)



