अन्य खबर

Cg News: कलेक्टर से हुई पूर्व CM भूपेश बघेल की शिकायत,भाजपा ने जताई आपत्ति

Cg News दुर्गः राजनांदगांव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं अब उनके खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा ने उनकी शिकायत कलेक्टर से की है और उनके चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

Cg News दरअसल, कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में लोगों को राजनांदगांव से नामांकन दाखिल करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि यदि 375 से अधिक लोग नामांकन दाखिल करेंगे तो बैलेट पेपर से चुनाव होगा। इसलिए कार्यकर्ता राजनांदगांव सीट से अपना नामांकन दाखिल करें। इस पर भाजपा ने आपत्ति जताई है और इस मामले को लेकर दुर्ग कलेक्टर से शिकायत की है। भाजपा ने प्रदेश के किसी भी स्थान पर उनके चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button