Unnao Road Accident: भीषण सड़क हादसा; डम्पर और बोलेरो के आमने-सामने भिड़ंत से 5 महिलाएं समेत 6 की मौत

Unnao Road Accident उन्नाव जिले में बिहार थाना क्षेत्र के कीरतपुर के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बोलेरो और तेज रफ्तार डंपर ने की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की जान चली गई है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
हादसे का पूरा घटनाक्रम
जानकारी के अनुसार बोलेरो में सवार श्रद्धालु मौरावां थाना क्षेत्र के पठई गांव के रहने वाले थे, जो बक्सर स्थित चंडिका देवी मंदिर में बच्चे का मुंडन कराकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बिहार-बक्सर मार्ग पर कीरतपुर के पास तेज रफ्तार डंपर ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे खंती में पलट गए।
मृतकों और घायलों की स्थिति
हादसे में शुरुआत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बाद में इलाज के दौरान औऱ घायलों की हालत बिगड़ने से मृतकों की संख्या बढ़ाकर 6 हो गई। मृतकों में 5 महिलाएं शामिल बताई जा रही हैं। वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
स्थानीय लोगों और पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन
टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई औऱ चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। गंभीर घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें – Cigarette Price: सिगरेट पीना 1 मई से होगा महंगा, 17% तक बढ़ सकते हैं दाम, जानें नया रेट
गांव में पसरा मातम
Unnao Road Accidentहादसे की खबर जैसे ही पठई गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जिस घर में मुंडन समारोह की खुशी थी, वहां अब मातम और कोहराम का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और डंपर चालक की तलास की जा रही है।


