Cigarette Price: सिगरेट पीना 1 मई से होगा महंगा, 17% तक बढ़ सकते हैं दाम, जानें नया रेट – RGH NEWS
बिजनेस

Cigarette Price: सिगरेट पीना 1 मई से होगा महंगा, 17% तक बढ़ सकते हैं दाम, जानें नया रेट

Cigarette Price 29 अप्रैल को सिगरेट कंपनियों के शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक ITC और गॉडफ्रे फिलिप्स अगले महीने से सिगरेट की कीमतों में करीब 17% तक बढ़ोतरी कर सकते हैं. इस खबर के बाद ITC के शेयर करीब 4% और गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयर 6.5% तक चढ़ गए.

Cigarette
Cigarette

प्रीमियम ही नहीं, सस्ते ब्रांड भी होंगे महंगे

रिपोर्ट में बताया गया है कि दाम बढ़ोतरी सिर्फ प्रीमियम सिगरेट तक सीमित नहीं रहेगी. कंपनियां अपने वैल्यू सेगमेंट यानी सस्ते ब्रांड्स में भी कीमतें बढ़ा सकती हैं. इससे आम उपभोक्ताओं पर भी असर पड़ेगा. उदाहरण के तौर पर ITC का गोल्डफ्लेक प्रीमियम पैकेट मई 2026 में करीब 115 रुपये से बढ़कर 135 रुपये तक पहुंच सकता है.

 

ये भी पढ़ेंBank Holidays in May: मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में कब-कब रहेगी छुट्टी, देखें पूरा कैलेंडर

 

इस साल की शुरुआत में संसद द्वारा केंद्रीय उत्पाद शुल्क (Amendment) बिल, 2025 पास किए जाने के बाद सिगरेट कंपनियों पर टैक्स का बोझ बढ़ा है. अब सिगरेट पर 40% GST के अलावा 1,000 स्टिक्स पर 2,050 से 8,500 रुपये तक एक्साइज ड्यूटी भी लग रही है. विशेषज्ञों के अनुसार, इससे 75-85 mm सिगरेट की कुल लागत में 22-28% तक बढ़ोतरी हो चुकी है, जिसका असर अब कीमतों में दिखने लगा है.

 

बाजार और कंपनियों पर असर

Nifty FMCG इंडेक्स भी करीब 2% की तेजी के साथ ट्रेड करता दिखा, जिसमें ITC सबसे आगे रहा. विशेषज्ञों का मानना है कि कीमत बढ़ने से शुरुआत में बिक्री पर थोड़ा असर पड़ सकता है, लेकिन सिगरेट कंपनियों के पास कीमतें बढ़ाकर मुनाफा बनाए रखने की क्षमता होती है.

 

क्या आगे और महंगा होगा?

Cigarette Priceअगर टैक्स और लागत का दबाव बना रहा, तो आने वाले समय में सिगरेट की कीमतों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. फिलहाल, मई से उपभोक्ताओं को सिगरेट के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं.

Related Articles

Back to top button