Under 19 वर्ल्ड कप जीतने से अब भारत को नहीं रोक सकता कोई!,विराट ने खुद ली ये जिम्मेदारी

भारतीय टीम आज शाम को अंडर-19 वर्ल्ड कप (Under-19 World Cup-2022) के फाइनल में इंग्लैंड से टक्कर लेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एंटीगा के नॉर्थ साउंड स्थित सर विविय रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस महामुकाबले से पहले सीनियर टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने युवा क्रिकेटरों को फाइनल के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। अपनी कप्तानी में भारत को 2008 में अंडर-19 चैंपियन बना चुके कोहली ने युवा लड़ाकों को फाइनल मुकाबले से कुछ टिप्स भी दिए थे। इसे लेकर अब अंडर-19 टीम के कप्तान यश धुल (Yash Dhull) ने खुलासा किया है। धुल ने बताया है कि कोहली ने बातचीत के दौरान युवा टीम से क्या कहा।
बीसीसीआई द्वारा पर जारी एक वीडियो में धुल ने कहा, ‘उन्होंने (विराट कोहली) ने हमें अपनी शुभकामनाएं दी। और साथ ही कहा कि अगर टीम अच्छा करती है तो इससे टीम का कॉन्फिडेंस बढ़ता है। अगर सीनियर प्लेयर हमसे बात करते हैं तो टीम का मनोबल ऐसे ही काफी हाई हो जाता है। उन्होंने हमें कुछ टिप्स भी दिए कि कैसे टीम को अपनी रणनीति बनानी है। सीनियर खिलाड़ियों के साथ बातचीत करने से टीम के अंदर पॉजिटिव बातें आती है।’
विराट ने दिए युवाओं को टिप्स
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अंडर-19 विश्व कप फाइनल में खेलने वाली टीम के खिलाड़ियों से बात की. कोहली ने ‘जूम’ कॉल पर एंटीगा के होटल में बैठे भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान यश धुल, राजवर्धन हंगारगेकर और कौशल ताम्बे से बात की और उन्हें अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने की बधाई दी. साथ ही उन्होंने भारतीय जूनियर खिलाड़ियों को बताया कि अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में खेलने का क्या मतलब है जो इंग्लैंड का सामना करेगी. 2016 से यह इस स्तर पर भारत का लगातार चौथा फाइनल होगा.
14 साल पहले विराट ने रचा इतिहास
कोहली जब जूनियर स्तर पर भारतीय टीम के कप्तान थे तो उनकी टीम ने 2008 में कुआलालम्पुर में दक्षिण अफ्रीका को दबाव भरे फाइनल में हराया था. तब से 14 साल बीत चुके हैं और कोहली सीनियर टीम के कप्तान बनने के बाद अब पूर्व कप्तान भी हो चुके हैं. पता नहीं कि कोहली से अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों से बात करने का अनुरोध बीसीसीआई सचिव जय शाह ने किया था या फिर एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने. लेकिन कोहली ने इस सत्र में सभी खिलाड़ियों को प्रेरित किया.
युवा खिलाड़ी भी खुश
राजवर्धन हंगारगेकर ने अपने इस्ंटाग्राम पर लिखा, ‘विराट कोहली भईया आपके साथ बातचीत करना बहुत अच्छा था. जीवन और क्रिकेट के बारे में आपसे कुछ महत्वपूर्ण चीजें सीखीं जो हमें आने वाले दिनों में बेहतर होने में मदद करेंगी.’ कौशल ताम्बे ने लिखा, ‘फाइनल से पहले ‘गोट’ (विराट कोहली) से कुछ महत्वपूर्ण टिप्स.’ टीम के मुख्य कोच रिषिकेश कानिटकर भी इसमें मौजूद थे.
साल 2018 में फिर भारतीय टीम फाइनल में पहुंची और पृथ्वी शॉ की कप्तानी में चौथी बार चैंपियन बनी। भारत ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराया। यह खिताब जीतने के बाद शॉ ने आईपीएल में खूब कमाल किया और भारत के लिए भी कई मैच खेल चुके हैं। शॉ पांच टेस्ट में भारत के लिए 42.38 के औसत से 339 रन बना चुके हैं। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। वहीं छह वनडे में उनके बल्ले से 31.5 के औसत से 189 रन निकले हैं। एकमात्र टी-20 मैच में वो बिना खाता खोले आउट हो गए थे।
आईपीएल में शॉ ने 53 मैच खेले हैं और 24.62 के औसत से 1305 रन बनाए हैं। खास बात यह है कि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 146.3 का रहा है। इसमें 10 अर्धशतक भी शामिल हैं। इसी वजह से दिल्ली की टीम ने शिखर धवन से पहले शॉ को रीटेन किया है।

