Turtlemint Fintech IPO: पैसा रखें तैयार! ₹883 करोड़ का IPO ला रही है ये कंपनी, नोट करें तारीख और प्राइस बैंड – RGH NEWS
बिजनेस

Turtlemint Fintech IPO: पैसा रखें तैयार! ₹883 करोड़ का IPO ला रही है ये कंपनी, नोट करें तारीख और प्राइस बैंड

Turtlemint Fintech IPO: डिजिटल इंश्योरेंस से जुड़ी कंपनी टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशन्स का आईपीओ शुक्रवार, 19 जून को खुलेगा। ये आईपीओ अगले हफ्ते मंगलवार, 23 जून को बंद हो जाएगा। टर्टलमिंट फिनटेक ने आज अपने आईपीओ के तहत दिए जाने वाले शेयरों के लिए प्राइस बैंड की घोषणा कर दी। कंपनी ने बताया कि उनके इस आईपीओ के तहत, 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 144 रुपये से 152 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया गया है। ये वित्तीय कंपनी अपने इस आईपीओ से 883 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

 

661 करोड़ रुपये के 4,34,68,552 फ्रेश शेयर होंगे जारी

टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशन्स के 883 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में कुल 5,80,70,398 इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इनमें 661 करोड़ रुपये के 4,34,68,552 फ्रेश शेयर होंगे। जबकि, कंपनी के प्रोमोटर्स 222 करोड़ रुपये में अपने हिस्से के 1,46,01,846 शेयर ओएफएस के जरिए जारी करेंगे।

 

रिटेल निवेशकों को एक लॉट में दिए जाएंगे 98 शेयर

इस आईपीओ के तहत, रिटेल निवेशकों को एक लॉट के लिए कम से कम 14,896 रुपये का निवेश करना होगा। इस निवेश में रिटेल निवेशकों को एक लॉट में 98 शेयर दिए जाएंगे। रिटेल निवेशक ज्यादा से ज्यादा 13 लॉट यानी 1274 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें कुल 1,93,648 रुपये का निवेश करना होगा।

 

Read more Govt Increases Export Duty: सरकार ने डीजल और एक्सपोर्ट शुल्क में की वृद्धि, जानिए आम उपभोक्ताओं पर क्या पड़ेगा असर

24 जून को होगा शेयरों का अलॉटमेंट

अगले हफ्ते 23 जून को आईपीओ बंद होने के बाद, 24 जून को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें 25 जून को रिफंड मिल जाएगा। इसके अलावा, जिन निवेशकों को शेयर अलॉट होंगे, उनके डीमैट खाते में 25 जून को ही शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे।

 

शेयर बाजार में कब लिस्ट होगी कंपनी

Turtlemint Fintech IPOये एक मेनबोर्ड आईपीओ है, जो घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख एक्सचेंजों बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा। टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशन्स के शेयर सोमवार, 29 जून को घरेलू शेयर बाजार में लिस्ट हो जाएंगे।

 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। Rgh किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

 

 

Related Articles

Back to top button