Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ को लेकर अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पढ़ें IMD की चेतावनी

Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अकवान का असर जारी है। बीते दिन प्रदेश की राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। एक ओर मौसम में ठंडक बढ़ गई है। वहीं, दूसरी ओर अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।नक्शे देखें
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। राजधानी रायपुर में भी बादल छाए रह सकते हैं और बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने 20 और 21 नवंबर को प्रदेश के दक्षिण, उत्तर और मध्य क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और एक दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं चलने की चेतावनी जारी की गई है। IMD ने 22 से 25 नवंबर तक कुछ जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बारिश से धान की फसल को नुकसान की आशंका
प्रदेश में एक ओर धान खरीदी शुरू हो चुकी है, तो दूसरी ओर कई जिलों में किसान अभी भी धान की कटाई में जुटे हुए हैं। ऐसे समय में हो रही बेमौसम बारिश से खेतों में खड़ी और कटी हुई फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। किसानों को डर है कि बारिश के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है।
प्रभावित किसानों की मदद करेगी सरकार
मौसम की मार को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद देने की बात कही है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया है कि सीएम ने सभी जिला कलेक्टरों को फसल नुकसान का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं।
सर्वे के आधार पर प्रभावित किसानों को आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही फसल बीमा योजना के पात्र किसानों को बीमा क्लेम की राशि दिलाने की कार्रवाई भी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में सरकार हर प्रभावित किसान के साथ खड़ी है।
अगले 4 दिनों में कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम?
Chhattisgarh newsरायपुर मौसम विभाग ने सोशल मीडिया के माध्यम से आने वाले 4 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान साझा किया है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी में किन जिलों में किस दिन बारिश होगी और बारिश की तीव्रता कितनी रहेगी, इसका विवरण नहीं दिया गया है।
One Comment