Trump-Putin Alaska Summit: अमेरिकी वित्त मंत्री ने दी भारत को धमकी, ट्रम्प-पुतिन बातचीत फेल हुई तो भारत पर और ज्यादा टैरिफ

Trump-Putin Alaska Summit अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भारत पर फिर से एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने की धमकी दी है। ब्लूमबर्ग से बात करते हुए उन्होंने कहा- ये टैरिफ शुक्रवार को अलास्का में होने वाली अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात के नतीजे पर निर्भर करेगा।
अमेरिका रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध विराम के लिए मध्यस्थता का प्रयास कर रहा है। इसी को लेकर ट्रम्प, पुतिन से बात करेंगे। ट्रम्प ने बुधवार को चेतावनी दी थी कि अगर मॉस्को शांति समझौते पर सहमत नहीं हुआ तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

एक अलग इंटरव्यू में फॉक्स न्यूज से बात करते हुए स्कॉट बेसेंट ने कहा कि व्यापार को लेकर बातचीत में भारत का कुछ ज्यादा अड़ियल रुख रहा है। इस महीने की शुरुआत में बातचीत तब रुक गई थी, जब ट्रम्प ने भारत के रूस से व्यापार और अन्य मतभेदों पर चर्चा आगे बढ़ाने से मना कर दिया था।
बता दें कि फिलहाल, भारत के आयात पर 25% अमेरिकी टैरिफ लागू है। इसके अलावा रूस से तेल और हथियार खरीद पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ 27 अगस्त से लागू होगा। इसके बाद भारत पर कुल 50% टैरिफ लग जाएगा।
पुतिन-ट्रम्प 15 अगस्त को अलास्का में मिलेंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प 15 अगस्त को अलास्का में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करेंगे। इसका मकसद यूक्रेन के साथ साढ़े तीन साल से चल रही जंग को खत्म करना है।
Read more DA Hike Confirmed News; सरकारी कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS! महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश जारी…
Trump-Putin Alaska Summitट्रम्प और पुतिन की मुलाकात होती है तो यह पहली बार होगा, जब दोनों नेता अमेरिका की जमीन पर मिलेंगे। रूस ने पहले पुतिन और ट्रम्प की मुलाकात के लिए UAE का सुझाव दिया था। हालांकि बाद में ट्रम्प ने बैठक के लिए अलास्का को चुना।



