छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Trending News In CG: ’विष्णु भैया का हर माह मिल रहा बहनों को संबल, महतारी वंदन से मंजू खनसारी की जरूरतें हो रहीं पूरी’

Trending News In CG:   रायपुर, 26 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए नियमित आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर माह 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

जशपुर जिले के कुनकुरी निवासी श्रीमती मंजू खनसारी भी महतारी वंदन योजना की लाभार्थी हैं। उन्हें प्रत्येक माह योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी सहूलियत मिल रही है। मंजू बताती हैं कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी परिवार के अन्य सदस्यों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब हर माह मिलने वाली राशि उनके लिए आर्थिक सहयोग का भरोसेमंद माध्यम बन गई है।

मंजू इस राशि का उपयोग अपनी दैनिक जरूरतों और घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने में करती हैं। उनके लिए यह सहायता केवल एक हजार रुपये की राशि नहीं, बल्कि अपने छोटे-छोटे खर्चों के लिए निर्णय लेने और परिवार पर आर्थिक निर्भरता कम करने का माध्यम है।
मंजू का कहना है कि “विष्णु भैया की सरकार बहनों के सम्मान और जरूरतों का ध्यान रख रही है। महतारी वंदन योजना से हर महीने मिलने वाली राशि से हमें आर्थिक सहारा मिलता है और अपने जरूरी खर्चों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।”

महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर सरकार उनके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। योजना का लाभ महिलाओं के साथ-साथ उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती प्रदान कर रहा है।

मंजू खनसारी ने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “बहनों के सम्मान और खुशहाली के लिए विष्णु भैया की सरकार का यह प्रयास हमारे लिए किसी उपहार से कम नहीं है।”

ख़बर शेयर करें:

Back to top button