Top News In Raigarh: हरबिलास का पलटवार! बोले– झूठे केस में फँसाया गया, अब भाई पर जान से मारने की रिपोर्ट दर्ज – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Top News In Raigarh: हरबिलास का पलटवार! बोले– झूठे केस में फँसाया गया, अब भाई पर जान से मारने की रिपोर्ट दर्ज

Top News In Raigarh:    रायगढ़ मे उद्योगो मे कुछ ठीक सा नहीं चल रहा है ऐसा ही कुछ बांके बिहारी पावर एन्ड स्टील लिमिटेड और बांके बिहारी इंफ़्राकाम प्राइवेट लिमिटेड मे हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बांके बिहारी के डायरेक्टर हरभिलास अग्रवाल पिता भोला अग्रवाल

Read More: Maharashtra Accident: दर्दनाक सड़क हादसा; अनियंत्रित पिकअप वैन पलटने से 6 यात्रियों की मौत, 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल

फ्रेडस कालोनी रायगढ़ थाना कोतरा रोड जिला रायगढ का निवासी हूं, बी०कॉम तक पढाई किया हूं। श्री बांके बिहारी पावर एंड स्टील लिमिटेड एवं श्री बांके बिहारी इन्फ्राकॉम प्रा०लि० रायगढ़ मे है जिसका वर्किंग कार्य रायगढ़ में है तथा रजिस्टर्ड आफिस रायपुर के सृष्टि गार्डन मकान नंबर 11,12 में है। जिसके 03 डायरेक्टर हरबिलास अग्रवाल, सन्नी अग्रवाल, पवन अग्रवाल श्री बांके बिहारी पावर एडं स्टील लिमिटेड में है श्री बांके बिहारी इन्फ्राकॉम प्रा०लि० के डायरेक्टर हरबिलास अग्रवाल, सन्नी अग्रवाल, भोला प्रसाद अग्रवाल है। दिनांक 08-08-2025 को सन्नी अग्रवाल द्वारा मेल के माध्यम से हमे सूचना दिया गया कि दिनांक 17-08-2025 को दोपहर करीबन 01-30 बजे तेलीबांधा सृष्टि गार्डन मकान नंबर 11,12 मे मिटिंग रखा जायेगा जिसका एजेंडा कंपनी को पूर्ण तरह से कंट्रोल में लेना चाह रहे थे, जिसमे ममता अग्रवाल, आशा अग्रवाल, श्रीया अग्रवाल डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया जा रहा था।

जिसका हमने दिनांक 10-08-2025 को मेल के माध्यम से विरोध किया गया कि यह कंपनी के शेयर होल्डर के राइटर्स के विरूद्ध है। उनके द्वारा कोई मैसेज का जवाब नही आने पर दिनांक 14-08-2025 को मेल के माध्यम से हमने मिटिंग की विडियो रिकार्डिंग एवं कंपनी सेकेटरी नियुक्त किया जाये जो सभी पेपर को भली भांति पूर्ण किया जाये। फिर दिनांक 16-08-2025 को सन्नी अग्रवाल के द्वारा मेल किया गया कि विडियो रिकार्डिंग एवं कंपनी सेकेटरी नियुक्त नहीं किया जा सकता लिखा गया। तब में एवं मेरा बेटा आयुष अग्रवाल दिनांक 17-08-2025 को दोपहर करीबन 01-30 बजे में तेलीबांधा सृष्टि गार्डन मकान नंबर 11 मे पहुंचे तो देखा वहां मयंक
अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सन्नी अग्रवाल एवं भोला प्रसाद मयंक अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, पवन अग्रवाल उपस्थित थे। मैंने देखकर आप लोग कैसे हो, यहाँ कंपनी में डायरेक्टरों का मीटिंग रखा गया है, बोलने पर मयंक अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, पवन अग्रवाल, द्वारा बोला गया कि हम भी कंपनी में डायरेक्टर हैं। मेरे बेटे आयुष अग्रवाल को मीटिंग से बाहर निकाल दिया। और रूम का दरवाजा बंद कर दिया। मेरे द्वारा विरोध किया गया कि दिनांक 16 अगस्त 2025 को जो डायरेक्टर नियुक्त किया गया है, उसकी जानकारी दी जाए एवं दस्तावेज दी जाए। बोलने पर मयंक अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सभी एक राय होकर बोला गया कि कोई पेपर/दस्तावेज नहीं मिलेगा बोलकर मुझसे जबरदस्ती सादे पन्ने एवं कुछ अन्य दस्तावेज में दबाव पूर्वक हस्ताक्षर कराने लगे जिसे मेरे द्वारा मना किया गया। तब दोपहर करीबन 02:00 बजे मयंक अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सन्नी अग्रवाल मुझे गाली गलौज करने लगे। जिसको मेरे द्वारा मना करने पर अंदर से अजय अग्रवाल आए और सभी लोग एक राय होकर मुझे गंदी गंदी अश्लील गाली गलौज कर मुझे जमीन पर गिरा दिए और हाथ मुक्का लात से मारपीट करते हुए मुझे मिटिंग रूम से बाहर निकाल रहे थे। बाहर में खड़े मेरा बेटा आयुष देखकर मुझे बीच-बचाव किए तो उसे भी सभी एक राय होकर हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट करने लगे व पवन अग्रवाल के द्वारा मेरे बेटा आयुष अग्रवाल के दोनों पैर को दांत से काटा गया एवं उसके सिर में भी चोट लगा है। सभी लोग मुझे एवं मेरे बेटा को जान से मारने की धमकी देने लगे। मैं और मेरा बेटा वहां से बहुत मुश्किल से वहां से निकले। अगर वहां से नहीं निकलते तो हम लोगों को जान से मार देते। जिसका इलाज जिला अस्पताल पंडरी एवं आयुष का इलाज रायगढ़ में चल रहा है।

Read More: Diwali 2025 Bank Holiday: आज Dhanteras पर बैंकों में छुट्टी रहेगी या नहीं? यहां देखें धनतेरस-दिवाली छुट्टियों की पूरी लिस्ट

घटना को मेरा ड्रायवर श्रवण सिदार एवं आसपास के लोग देखे हैं। सभी के द्वारा मुझे एवं मेरे बेटा आयुष को अश्लील गंदी गंदी गाली देने से सुनने पर बुरा लगा है। इलाज कराने के बाद 20 अगस्त 2025 को थाना आकर घटना के बारे में बताकर रिपोर्ट किया।

Related Articles

Back to top button