Election 2026 Date Announcement: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 मई को आएंगे नतीजे – RGH NEWS
देश

Election 2026 Date Announcement: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 मई को आएंगे नतीजे

Election 2026 Date Announcement पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल समेत देश के चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के लिए चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और असम में चुनाव की तारीखों के ऐलान किया जा सकता है। इसके अलावा एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी इसके साथ ही चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।

 

चुनाव आयोग जिन चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव का ऐलान करने जा रहा है, वहां विधानसभा का कार्यकाल मई और जून में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। चारों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की अंतिम मतदाता सूचियां विशेष गहन मतदाता सूची संशोधन (SIR) के तहत प्रकाशित की जा चुकी हैं। बता दें कि तमाम राजनीतिक दल भी चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। कांग्रेस ने तो असम के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी कर दी है।

 

6 राज्यों में उपचुनाव

6 राज्यों में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान भी किया गया है। गोवा की पोंडा सीट, गुजरात की उमरेठ, कर्नाटक की बागलकोट और दावनगर साउथ, महाराष्ट्र की रहुरी और बारामती, नगालैंड की कोरीडांग और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट पर उपचुनाव होने हैं। इन सभी सीटें तत्कालीन विधायकों के निधन के कारण खाली हुई हैं। गोवा, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा में 9 अप्रैल को मतदान होना है। वहीं, गुजरात और महाराष्ट्र में 23 अप्रैल को मतदान होगा।

 

read more Raigarh News : मोबाइल शॉप में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, 14 लाख के 16 नग आईफोन की शत-प्रतिशत बरामदगी

 

पुडुचेरी की सभी सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान

पुडुचेरी की सभी 30 सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं, 4 मई को तारीखों का ऐलान किया जाएगा। 16 मार्च को चुनाव का ऐलान होने के साथ ही यहां आचार सहिंता लागू हो चुकी है। नामांकन का आखिरी दिन 23 अप्रैल और नाम वापसी का आखिरी दिन 26 अप्रैल होगा।

 

किस राज्य में कब होंगे चुनाव

Election 2026 Date Announcementअसम में 9 अप्रैल को एक चरण में चुनाव होंगे। 4 मई को मतगणना होगी। केरल में भी एक चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी और 4 मई को वोटों की गिनती होगी। तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। पश्चिम बंगाल में दो चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण में 152 और दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोटिंग होगी। पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा। सभी राज्यों के चुनाव के नतीजों का ऐलान 4 मई को होगा। कई राज्यों में इसके साथ उपचुनाव भी होना है

Related Articles

Back to top button