Today Cg News: मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना प्रवेश परीक्षा 26 जुलाई को – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Today Cg News: मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना प्रवेश परीक्षा 26 जुलाई को

Today Cg News:   धमतरी, 15 मई 2026

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा 26 जुलाई 2026, रविवार को आयोजित होगी। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी।

योजना के तहत वर्तमान में कक्षा 5 वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। पात्रता के लिए कक्षा 4 वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक या समकक्ष ग्रेड होना आवश्यक है। जिला धमतरी के लिए अनुसूचित जाति वर्ग से 3 तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग से 3 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को राज्य के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों में कक्षा 6 वीं में प्रवेश दिया जाएगा।

विद्यार्थी के पालक की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। योजना का लाभ केवल ग्रामीण क्षेत्र की शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मिलेगा। आवेदन पत्र के साथ कक्षा 4वीं की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयकरदाता नहीं होने का प्रमाण पत्र तथा संस्था के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने का प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होगा।

इच्छुक विद्यार्थी 20 जून 2026 तक अपने विद्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। शाला प्रमुख आवेदन परीक्षण कर 27 जून तक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भेजेंगे। अधिक जानकारी और आवेदन पत्र के लिए संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अथवा कार्यालयीन फोन नंबर 07722-232142 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button