‘एनिमल’ के बाद मालामाल हो गईं ये एक्ट्रेस ,खरीदा 14 करोड़ का लग्जरी बंगला

पिछले साल 2023 में आई रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की. जहां एक और फिल्म को विवादों का सामना करना पड़ा तो वहीं दूसरी और फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया. इसी फिल्म में जोया का किरदार निभा कर रातों-रात नेशनल क्रश बनने वाली और पॉपुलैरिटी के मामले में शानदार छलांग लगाने वाली तृप्ति डिमरी इस समय कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं.
‘एनिमल’ के बाद मालामाल हो गईं ये एक्ट्रेस ,खरीदा 14 करोड़ का लग्जरी बंगला
इस बीच एक खबर सामने आ रही हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने कथित तौर पर मुंबई के बांद्रा पश्चिम इलाके में कार्टर रोड पर एक ग्राउंड-प्लस-दो मंजिला बंगला खरीदा है. हिंदुस्तान टाइम्स डॉट कॉम के मुताबिक, इस आलीशान बंगले की कीमत 14 करोड़ रुपये बताई जा रही है. न्यूज 18 में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, दस्तावेजों के अनुसार, इस सौदे पर 70 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई गई है. बंगले का टोटल एरिया में 2,226 वर्ग फीट का है और 2,194 वर्ग फीट का बिल्ट-अप एरिया शामिल है.
Read more : Odisha News: ओडिशा का CM कौन होगा? कल हो जाएगा खुलासा!
‘एनिमल’ के बाद मालामाल हो गईं ये एक्ट्रेस ,खरीदा 14 करोड़ का लग्जरी बंगला
तृप्ति डिमरी ने खरीदा करोड़ों का बंगला
न्यूज 18 के मुताबिक, तृप्ति ने 3 जून, 2024 को ये बंगला खरीदा था. इस बीच, तृप्ति डिमरी फिलहाल अपने कथित बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ किसी कहीं छुट्टियां मना रही हैं. गुरुवार को, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सैम की एक इंस्टा स्टोरी शेयर की थी, जिसमें सनसेट का एक खूबसूरत नज़ारा देखा जा सकता था, जिसके साथ दूसरी स्टोरी में उन्होंने सनसेट की फोटो पर एक ब्लू हार्ट वाला इमोजी शेयर किया था. इसके अलावा तृप्ति डिमरी की फैन फॉलोइंग काफी तेजी से बढ़ती जा रही है, जिसका अंदाजा उनके बढ़ते इंस्टाग्राम फॉलोअर्स से लगाया जा सकता है.



