Odisha News: ओडिशा का CM कौन होगा? कल हो जाएगा खुलासा! – RGH NEWS
देश

Odisha News: ओडिशा का CM कौन होगा? कल हो जाएगा खुलासा!

Odisha News : लोकसभा चुनाव में तमाम दमखम के बावजूद बीजेपी को इस बार अपने बलबूते भले ही बहुमत नहीं मिल पाया हो लेकिन उसने पिछले 25 साल ले ओडिशा की सत्ता में जमे नवीन पटनायक की सरकार को हटाने में कामयाबी जरूर हासिल कर ली. बीजेपी ने ओडिशा असेंबली चुनाव की 147 सीटों में से 78 सीटें हासिल की. जबकि सत्तारूढ़ रही नवीन पटनायक की बीजेडी को 51 और कांग्रेस को 14 सीट मिलीं.

इस जीत से बीजेपी को ओडिशा में सरकार बनाने के लिए स्पष्ठ बहुमत मिल गया है. वहां पर अगला सीएम कौन होगा, इसके लिए पार्टी में दो बड़े नाम रेस में बने हुए हैं. माना जा रहा है कि शनिवार को इस बारे में खुलासा हो जाएगा और ओडिशा की जनता को भी पता चल जाएगा कि उनका नया सीएम कौन होगा.

पार्टी विधायक दल में चुना जाएगा सीएम

संबलपुर जिले की कुचिंडा सीट से जीतकर आए आदिवासी विधायक रविनारायण नाइक ने शुक्रवार को बताया कि शनिवार को पार्टी के विधायक दल की बैठक होने जा रही है. यह बैठक भुवनेश्वर में होगी. इसमें पार्टी की ओर से भेजे गए पर्यवेक्षक भी भाग लेंगे. इस विधायकों की राय लेने के बाद पार्टी पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट पार्टी संसदीय बोर्ड को सौंपेंगे, जिसके बाद राज्य के नए सीएम के नाम की घोषणा की जा सकती है.

Read more : Cg News: जवानों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 5 वर्दीधारी नक्सलियों को किया ढेर… तीन जवान घायल

सीएम के लिए इन नामों की चल रही चर्चा

सूत्रों के मुताबिक बोर्ड ने ओडिशा से चुनाव जीतने वाले सभी 20 सांसदों से भी नए सीएम के नाम के बारे में सलाह ली है. फिलहाल सीएम पद के लिए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और केंद्रपाड़ा से सांसद बैजयंत पांडा, आदिवासी मामलों के मंत्री रहे जुएल ओराम, पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राष्ट्रीय प्रवक्ता और पुरी के सांसद संबित पात्रा और बाराराजनगर के विधायक सुरेश पुजारी का नाम चर्चा में चल रहा है. हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा धर्मेंद्र प्रधान और संबित पात्रा की हो रही है लेकिन प्रदेश में आदिवासी वोट बैंक मजबूत करने के लिए पार्टी किसी आदिवासी नेता पर भी दांव लगा सकती है.

कार्यकर्ताओं के मनोबल को उठाने की कोशिश

Odisha News पार्टी की ओर से राज्य में सीएम के शपथ ग्रहण की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं. भुवनेश्वर में होने वाले इस समारोह को भव्य बनाने की योजना चल रही है. इसमें पीएम मोदी के अलावा अमित शाह, राजनाथ सिंह, कई राज्यों के मुख्यमंत्री समेत आला नेता भाग ले सकते हैं. इस समारोह में 30 हजार लोगों को बुलाए जाने की योजना है. बीजेपी राज्य में पहली बार सत्ता में आने का जश्न धूमधाम से मनाना चाहती है. इसके जरिए वह लोकसभा चुनाव के खराब नतीजों की वजह से पार्टी कार्यकर्ताओं के गिरे हुए मनोबल को भी ऊंचा उठाना चाहती है. साथ ही झारखंड और तेलंगाना में भी पार्टी के विस्तार पर उसकी निगाहें लगी हुई हैं.

Related Articles

Back to top button