Telegram Ban in India: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, नीट री-एग्जाम के लिए 22 जून तक भारत में Telegram बैन

Telegram Ban in India: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। भारत में टेलीग्राम पर बैन लगा दिया गया है। मोदी सरकार ने भारत में टेलीग्राम पर अस्थाई रोक लगाने (Modi government temporarily blocks Telegram) का फैसला लिया है। NEET री-एग्जाम के बीच सरकार ने यह फैसला लिया है। टेलीग्राम पर सरकार ने 22 जून तक अस्थायी रोक लगाई है। आदेश के मुताबिक, टेलीग्राम पर दो तरह की अस्थाई पाबंदी लगाई है। टेलीग्राम पर 22 जून तक अस्थायी रोक रहेगा। जबकि 30 जून तक टेलीग्राम पर मैसेज एडिट करने का फीचर बंद रहेगा। एनटीए ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।
बता दें कि पेपर लीक के बाद NEET-UG 2026 परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। अब NEET-UG 2026 री-एग्जाम 21 जून को होगा। इससे 5 दिन पहले केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर अस्थाई रोक लगा दी है।
एनटीए (NTA) की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने यह फैसला लिया है। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के अंतर्गत ये आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत भारत में टेलीग्राम प्लेटफॉर्म के एक्सेस को एक निर्धारित और सीमित अवधि के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा। यह प्रतिबंध 22 जून 2026 खत्म हो जाएगा।
Telegram Ban in India के मुताबिक कुछ गिरोह टेलीग्राम चैनलों के जरिए छात्रों और उनके परिवारों को कथित प्रश्नपत्र देने के नाम पर ठग रहे थे। “Paper Leaked NEET”, “Re-NEET 2026” और “Private Mafia” जैसे नामों वाले कई चैनलों पर हजारों से लेकर लाखों रुपये तक की मांग की जा रही थी। परीक्षा होने के बाद पुराने मैसेज में असली प्रश्नपत्र जोड़कर उसे ऐसे दिखाया जाता था, मानो प्रश्नपत्र पहले ही लीक हो गया हो। इसी तरह की फर्जी ‘पेपर लीक’ सामग्री फैलाने पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है।