देश

Teacher Recruitment 2022: पुलिस अकादमी में निकली भर्ती, बिना परीक्षा दिए होगा चयन

Teacher Recruitment 2022 :सरकारी नौकरी। सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए ये बेहतरीन मौका है।दरअसल, बिहार पुलिस में नौकरी करने वालों के लिए शिक्षक के पदों पर भर्ती निकली है। बिहार पुलिस में अकादमी में राजगीर नालंदा के किंडर गार्डेन में टीचिंग के लिए महिला या पुरुष के पदों पर वैकेंसी निकली है। मिली जानकारी के अनुसार शिक्षकों की ये भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड होगी। और इसकी अवधि 9 महीने की होगी।

बता दें बिहार पुलिस अकादमी में शिक्षक के लिए 2 पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। जैसे की बताया गया ये भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड होगी इसलिए इसमें किसी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार का इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा।

होनी चाहिए ये योगयताएं

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार को ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आवेदक के पास बीएड/डीएलएड की डिग्री भी होनी चाहिए। बात करें आयु सीमा की तो आवेदन करने वालों की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 सितंबर 2022 तक की जाएगी। इसके साथ इस पद पर 10 हजार रुपये प्रति महीने की सैलरी मिलेगी।

1 सितंबर को होगा इंटरव्यू

अगर आप इन पदों के लिए इंटरव्यू देना चाहते हैं तो आप अपने सभी डॉक्युमेंट्स लेकर 1 सितंबर 2022 को सुबह 10:30 बजे तक बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर के प्रशासनिक भवन पहुंच जाएं। बता दें कि भर्ती नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अगर आपकी सेवा अपेक्षा के अनुरूप नहीं होगी तो चयन कमिटी की सिफारिश पर आपको कॉन्ट्रैक्ट अवधि से पहले भी निकाला जा सकता है।

झारखंड के सैनिक स्कूल में भी निकली वैकेंसी

बिहार पुलिस अकादमी के अलावा आपके लिए झारखंड के कोडरमा में भी नौकरी का मौका है। झारखंड के तिलैया स्थित सैनिक स्कूल में वार्ड बॉय और सामान्य कर्मचारी के पदों पर भर्ती निकाली गई है। यहां वार्ड बॉय पर 2 पोस्ट के लिए और सामान्य कर्मचारी के लिए 3 पोस्ट पर वैकेंसी निकली है। इस भर्ती के लिए 2 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए sainikschooltilaiya.org पर विजिट करें।

 

Related Articles

Back to top button