देश

Karnataka Accident news: बड़ा हादसा; बेकाबू होकर गहरी नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 40 से ज्यादा यात्री थे सवार

Karnataka Accident news कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया और कई लोगों की जान बच गई। दरअसल, जिले में एक प्राइवेट बस बेकाबू होकर पुल से नीचे जा गिरी। डराने वाली बात ये है कि जब ये हादसा हुआ तब इस बस में 40 से अधिक लोग सवार थे। हालांकि, इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है। हादसे में 10 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

 

Read more Nitish Kumar Resignation News: CM नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, अब बिहार में होगी नए सीएम की तलाश

 

कैसे हुआ हादसा?

बस के बेकाबू होकर पुल से नीचे गिरने की घटना शिवमोग्गा जिले के भद्रावती तालुका में स्थित वीरापुरा गांव के कागेहल्ला से सामने आई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, बस पुल की रेलिंग से टकरा गई और जाकर नीचे गिर गई। हालांकि, गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री की जान नहीं गई।बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। यह बस दावणगेरे जिले के चन्नागिरी से भद्रावती की ओर जा रही थी।

 

10 से ज्यादा यात्री घायल

Karnataka Accident newsकर्नाटक के शिवमोग्गा में हुए बस हादसे में 10 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा सभी घायलों को भद्रावती तालुका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला भद्रावती ग्रामीण पुलिस थाने के अंतर्गत आता है। पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button