Tata Tiago 2026 Launch: नई Tata Tiago फेसलिफ्ट भारत में हुई लॉन्च: कीमत 4.69 लाख रुपये से शुरू, जानें फीचर्स

Tata Tiago 2026 Launch टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे किफायती और पॉपुलर हैचबैक कार Tata Tiago 2026 को नए रूप में लॉन्च कर ही दिया है। कंपनी ने इस बार कार को पहले से कई ज्यादा सुरक्षित, स्मार्ट और फीचर-लोडेड बनाने की कोशिश की है। खास बात यह है कि नई Tiago पेट्रोल, CNG और EV तीनों ऑप्शन में उपलब्ध होगी।
क्या होगी इसकी कीमत
नई Tata Tiago 2026 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपए रखी गई है। वहीं इसके पेट्रोल टॉप वेरिएंट की कीमत 7.29 लाख रुपए तक होगी। CNG मॉडल की कीमत 5.79 लाख रुपए से शुरू होकर 7.99 लाख रुपये तक है। दूसरी ओर Tiago EV की शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी इसे Battery-as-a-Service यानी BaaS मॉडल के तहत भी ऑफर कर रही है, जिसमें इसकी शुरुआती कीमत 4.69 लाख रुपये से शुरू होती है।
6 एयरबैग और हाई-स्ट्रेंथ बॉडी मैटेरियल
कंपनी का दावा है कि नई Tiago को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाया गया है। इसमें अब 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके साथ ही कार में हाई-स्ट्रेंथ बॉडी मैटेरियल का इस्तेमाल भी किया गया है, ताकि दुर्घटना की स्थिति में बेहतर सुरक्षा मिल सके। फीचर्स की बात करें तो नई Tiago में 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, क्रूज कंट्रोल और AMT वर्जन में पैडल शिफ्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि कार को भारतीय सड़कों और खराब रास्तों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
ये भी पढ़ें: Bilaspur News: खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, बिलासपुर में अवैध कोयला डिपो सील, 1500 मीट्रिक टन कोयला जब्त
नई Tiago EV में भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं। कंपनी ने खासतौर पर लोगों की ‘रेंज एंग्जायटी’ को कम करने पर फोकस किया है। नई EV की बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी दी जा रही है और कार को सिर्फ 30 मिनट में फास्ट चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ मल्टीपल चार्जिंग ऑप्शन भी मिलते हैं।
कैसा होगा इंजन
Tata Tiago 2026 Launchइंजन की बात करें तो Tiago में 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 86 हॉर्सपावर की ताकत पैदा करता है। वहीं CNG वर्जन में यह इंजन 75.5 हॉर्सपावर की पावर देता है। कार मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स विकल्पों के साथ आती है। मार्केट में नई Tata Tiago 2026 का मुकाबला Maruti Suzuki WagonR, Celerio और Hyundai i10 जैसी कारों से होगा।



