Bilaspur News: खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, बिलासपुर में अवैध कोयला डिपो सील, 1500 मीट्रिक टन कोयला जब्त

Bilaspur News कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। विशेष अभियान के तहत खनिज अमले ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर दो जेसीबी मशीन, एक लोडर मशीन और पांच हाईवा सहित कुल नौ वाहनों पर कार्रवाई की है। साथ ही अवैध रूप से संचालित कोल डिपो को सील कर लगभग 1500 मीट्रिक टन कोयला जब्त किया गया।
read more Weather Update News: छत्तीसगढ़ समेत 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पढ़िए मौसम विभाग ने क्या कहा
अवैध खनन-परिवहन पर कार्रवाई
बिलासपुर में अवैध खनन-परिवहन पर बड़ी कार्रवाई हुई है। जहां खनिज विभाग ने अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। यहां से दो जेसीबी समेत नौ वाहन जब्त किए गए हैं। इसमें कश्यप कोल डिपो को सील किया गया है। साथ ही यहां से 1500 मीट्रिक टन कोयला जब्त किया गया है। आपको बता दें संयुक्त टीम ने कई क्षेत्रों में दबिश दी है। खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी है।
Bilaspur Newsखनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 26 मई को ग्राम लिम्हा क्षेत्र में संचालित मेसर्स कश्यप कोल डिपो की जांच की गई। जांच में पाया गया कि भंडारण अनुज्ञा की अवधि समाप्त होने के बाद भी डिपो का संचालन जारी था। इस पर विभाग ने मौके पर से एक ट्रेलर वाहन और 1500 मीट्रिक टन कोयले को जब्त कर डिपो सील कर दिया।



