Tamil Nadu Election Result: तमिलनाडु में एक्टर विजय अपनी सीट से चल रहे हैं सबसे आगे, बना सकती है सरकार – RGH NEWS
देश

Tamil Nadu Election Result: तमिलनाडु में एक्टर विजय अपनी सीट से चल रहे हैं सबसे आगे, बना सकती है सरकार

Tamil Nadu Election Result तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जल्द शुरू हो गई है। मतगणना केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात किए गए हैं। मतगणना प्रक्रिया की निगरानी करने और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए 234 मतगणना पर्यवेक्षकों को तैनात किया है, जिनमें से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक पर्यवेक्षक है। तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान पूरा हो गया था। राज्य में 85% से ज़्यादा मतदान हुआ, जो काफी अच्छा रहा। तमिलनाडु में चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से सत्ताधारी द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) और विपक्षी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (AIADMK) के बीच है। इसके साथ ही, कुछ नए और छोटे दल भी अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) पर तौर पर सबकी नज़रें टिकी हैं। इस चुनावी दौड़ में शामिल अन्य पार्टियों में भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस, नाम तमिलर काची (NTK), VCK और PMK शामिल भी हैं। हाई प्रोफाइल सीटों में सीएम स्टालिन, पलानीस्वामी, पन्नीरसेल्वम और पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन की सीटें शामिल हैं।

 

चुनाव आयोग के रुझानों में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके 98 सीटों पर आगे

तमिलनाडु में वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी रुझानों में पहली बार चुनाव लड़ रही एक्टर विजय की पार्टी टीवीके 98 सीटों पर आगे चल रही है। AIADMK गठबंधन 61 तो डीएमके गठबंधन 35 सीटों पर आगे है। PMK 6 सीट पर आगे है। VCK 2 सीट पर आगे है। CPI 3 सीटों पर आगे चल रही है।

 

एक्टर विजय अपनी सीट से चल रहे हैं आगे

Tamil Nadu Election Resultतमिलगा वेट्री कझगम (TVK) प्रमुख विजय तिरुचिरापल्ली पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में 1,669 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। पूर्व अभिनेता विजय तिरुचिरापल्ली पूर्वी और पेरम्बूर सीटों से भी चुनाव लड़ रहे हैं। तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) अकेले चुनाव लड़ रही है, जबकि उसके मुकाबले में AIADMK के नेतृत्व वाला NDA गठबंधन है, जिसमें BJP भी शामिल है। वहीं, DMK के नेतृत्व वाला गठबंधन, जिसमें कांग्रेस भी शामिल है

 

Related Articles

Back to top button