मनोरंजन

Taarak Mehta’ की अंजली भाभी ने करवाया हॉट फोटोशूट

13 साल से कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। इस शो के साथ कई शो आए और बंद हो गए लेकिन ये शो लगातार लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के कई किरदार बदल गए लेकिन इसे शो के टीआरपी पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा।

ये शो सालों से लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। शो का हर किरदार अपने आप में बेहद खास है। चाहे वो जेठालाल का भोलापन हो या डॉ हाथी की फनी करेक्टर हर कोई अपनी अलग छाप छोड़ता है। कुछ दिनों से शो में अंजली भाभी के किरदार में सुनैना फौजदार नजर आ रही है।

सुनैना फौजदार ने बहुत कम वक्त में अंजली भाभी के किरदार के जरिए लोगों के दिलों में जगह बना ली है। शो के साथ सुनैना फौजदार अपने लुक्स की वजह से भी काफी चर्चा में रहती है। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की।

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button