Surajkund Mela Accident: बड़ा हादसा, अचानक झूला टूटने से एक की मौत, दर्जनों लोग घायल

Surajkund Mela Accident हरियाणा के फरीदाबाद में बड़ा हादसा हो गया है। यहां सूरजकुंड मेले में दो हादसे हुए हैं। यहां मेले के दौरान एक झूला अचानक टूटकर गिर गया। इस दौरान झूले की चपेट में आने से 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं। झूला टूटने की वजह से मेले में अफरा-तफरी मच गई। वहीं लोगों को बचाने की कोशिश में इंस्पेक्टर रैंक के एक अधिकारी की भी मौत हो गई। एक अन्य घटना में मेले का स्वागत द्वार गिरने की वजह से भी दो लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूरजकुंड मेले में झूला टूटकर गिरा
यहां पहले हादसे में सूरजकुंड मेले में एक झूला टूटकर गिर गया। बताया जा रहा है कि सुनामी नाम का झुला गिरा है। वहीं झूला गिरने से 13 लोग हुए घायल हैं। वहीं लोगों को बचाते वक्त एक इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी भी गंभीर जख्मी से घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई। फिलहाल मेले में घायल सभी लोगों को नजदीक के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना स्थल को बैरिकेट कर दिया है। वहीं घटना के बाद मौके पर जिला उपायुक्त, पुलिस कमिश्नर समेत आलाधिकारी भी मौजूद हैं।
मेले का स्वागत द्वार भी गिरा
Surajkund Mela Accidentइसके अलावा एक अन्य हादसे में गेट नम्बर 2 के पास का स्वागत द्वार गिरने से 2 लोग घायल हो गए हैं।



