Stock Market Update: भारत-पाक युद्धविराम के बाद शेयर मार्केट में तूफानी तेजी; 2300 अंक के ऊपर Sensex, Nifty भी 700 अंक के पार पहुंचा…
Stock Market Update भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव में आई नरमी और वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार ने आज जबरदस्त रिकवरी दिखाई है। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty 50) में 2% से अधिक की तेजी दर्ज की गई। निवेशकों की संपत्ति में महज कुछ मिनटों में ₹10.59 लाख करोड़ का इज़ाफा देखने को मिला। 2300 अंक (2.90%) चढ़कर 81,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स की ये साल की सबसे बड़ी तेजी है। इससे पहले सेंसेक्स 15 अप्रैल को 1,577 पॉइंट या 2.10% चढ़ा था।
Read more Virat Kohli Retirement: इंग्लैंड दौरे से पहले Virat Kohli ने क्रिकेट से संन्यास लेने का किया ऐलान…
10.59 लाख करोड़ रुपये की बढ़त
9 मई 2025 को बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैप ₹4,16,40,850.46 करोड़ था। आज बाजार खुलते ही यह बढ़कर ₹4,27,00,834.88 करोड़ हो गया। इस हिसाब से निवेशकों की कुल संपत्ति में ₹10,59,984.42 करोड़ की वृद्धि दर्ज की गई है।
सभी सेक्टर्स में तेजी, फार्मा अपवाद
Stock Market Updateनिफ्टी के लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में हैं, केवल फार्मा सेक्टर को छोड़कर। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी शानदार खरीदारी देखी गई। बीएसई पर कुल 2933 शेयरों में ट्रेडिंग हो रही है, जिनमें से 2584 शेयरों में तेजी, 256 में गिरावट और 93 शेयर बिना बदलाव के हैं।
इन प्रमुख शेयरों में दिखा जबरदस्त उछाल
-
Bajaj Finance: ₹1364.85 (+4.42%)
-
Axis Bank: ₹1193.90 (+3.52%)
-
Reliance Industries: ₹1422.35 (+3.24%)
-
NTPC: ₹344.95 (+3.09%)
-
L&T: ₹3550.60 (+3.04%)
-
Tata Steel: ₹146.90 (+2.91%)
-
Infosys: ₹1548.70 (+2.74%)
-
SBI: ₹800.55 (+2.71%)



