बिजनेस
Stock Market Today: नए साल के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की सपाट शुरुआत

Stock Market Today : नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में नए साल के पहले सत्र यानी, 1 जनवरी को कारोबार की शुरुआत सपाट नोट पर हुई. सोमवार को शेयर बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स लाल निशान पर खुले. इस तरह पिछले एक हफ्ते से जारी शेयर बाजार में तेजी पर ब्रेक लग गया है.
आज 30 अंकों पर आधारित प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 21.87 अंक यानी 0.030% की गिरावट के साथ 72, 218.39 के लेवल पर खुला. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ,निफ्टी पर 3.65 अंक यानी 0.017% की गिरावट के साथ 21, 727.75 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत हुई. इसके आगे भी बाजार में बिकवाली का दौर जारी रहा.
Stock Market Today : पिछले सप्ताह सेंसेक्स की टॉप 10 में से आठ कंपनियों के मार्केट कैप में सामूहिक रूप से 1,29,899.22 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई.



