Stock Market Outlook: शेयर बाजार की इस हफ्ते कैसी रहेगी चाल? आएगी तेजी या रहेगी गिरावट? एक्सपर्ट्स ने ये जताया अनुमान

Stock Market Outlook भारतीय शेयर बाजार के लिए अलगा हफ्ता काफी अहम होगा। इस दौरान कच्चा तेल, अमेरिका-ईरान शांति वार्ता और घरेलू आर्थिक डेटा जैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर आउटपुट, पीएमआई और फॉरेक्स डेटा से शेयर बाजार की दिशा तय होगी। कच्चे तेल की कीमतों पर अगले हफ्ते निवेशकों की निगाहें होगी। अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए एमओयू साइन होने के बाद कच्चे तेल में गिरावट देखने को मिली है और फिलहाल यह 80 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल द्वारा लेबनान पर हमले जारी रखने के कारण ईरान ने फिर से हॉर्मुज स्ट्रेट को बंद करने ऐलान किया है, जिससे अस्थिरता और बढ़ गई है।
US-ईरान शांति वार्ता पर नजर
अमेरिका-ईरान की शांति वार्ता पर अगले हफ्ते निवेशकों की निगाहें होंगी और इससे जुड़ा कोई भी अपडेट बाजार की दिशा को प्रभावित कर सकता है। घरेलू आर्थिक आंकड़े भी अगले हफ्ते बाजार का रुझान तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से 22 जून को इन्फ्रास्ट्रक्चर आउटपुट डेटा जारी किया जाएगा।
23 जून को पीएमआई और 26 जून को विदेशी मुद्रा भंडार का डेटा जारी किया जाएगा।
कैसा रहा बीता हफ्ता?
भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता मुनाफे वाला रहा। इस दौरान सेंसेक्स 1,274.95 अंक या 1.69 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,802.90 और निफ्टी 390.20 अंक या 1.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,013.10 पर था।
read more Loan Rates: लोन लेने वालों को झटका: इस प्राइवेट बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें, EMI पर पड़ेगा असर
15 से 19 जून के सत्र में मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों में तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,749.20 अंक या 2.88 प्रतिशत की मजबूती के साथ 62,517.30 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 587 अंक या 3.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,784.45 पर था।


