Loan Rates: लोन लेने वालों को झटका: इस प्राइवेट बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें, EMI पर पड़ेगा असर
Loan Rates प्राइवेट सेक्टर के करूर वैश्य बैंक ने लोन के ब्याज दरों में संशोधन किया है। मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड्स बेस्ट लेंडिंग रेट्स (MCLR) में बदलाव किया गया है। दरों में 10 आधार अंकों की वृद्धि की गई है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक नई एमसीएलआर दरें 22 जून 2026 से लागू होंगी। बता दें बैंक मई 2026 में भी लेंडिंग रेट्स में बदलाव किया था। 5 से 10 बीपीएस का इजाफा किया गया था।
1 साल के लिए एमसीएलआर 9.15% से बढ़कर 9.25% हो चुका है। 6 महीने के लिए एमसीएलआर दरों को 9% से बढ़कर 9.10% करने का ऐलान बैंक ने किया है। 3 महीने के लिए एमसीएलआर अब बढ़कर 8.95% हो चुका है, जो पहले 8.85% था। एक महीने के लिए एमसीएलआर 8.55% से बढ़कर 8.65% हो चुका है। ओवरनाइट दरें 8.65% से बढ़कर 8.75% कर दिया गया है।
बेस रेट और BPLR में भी बदलाव
बता दें कि एमसीएलआर वे न्यूनतम दरें होती हैं, जिसके आधार पर बैंक लोन के ब्याज दरों को निर्धारित करते हैं। एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट्स में कोई भी बदलाव नहीं किया है, EBLR 8.55% पर बरकरार है। नया बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट्स भी 22 जून से लागू होने वाला है, बीपीएलआर अब 16.00% है। वहीं 22 जून से भी नया बेस रेट भी लागू होगा, जो अब 11% है।
फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरें जानें
बैंक ने 8 जून को फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में ही बदलाव किया है। संशोधन के बाद 7 दिन से लेकर 10 साल तक के एफडी पर 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 4% से लेकर 7.20% ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 10 साल तक के टेन्योर पर 7.70% ब्याज ऑफर कर रहा है।
Loan Ratesसबसे ज्यादा रिटर्न 400 दिन के स्पेशल टेन्योर पर मिल रहा है। टैक्स शील्ड डिपॉजिट पर बैंक 6.55% ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 333 दिन या इससे अधिक के टेन्योर पर 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा दे रहा है। बैंक ने एफडी और लोन की ब्याज दरों में बदलाव का फैसला आरबीआई एमपीसी बैठक के बाद उठाया गया है



