Stock Market Opening शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स में 800 अंकों से ज्यादा की गिरावट, इन शेयर्स ने किया कंगाल

Stock Market Opening भारतीय शेयर बाजार के लिए आज हफ्ते का पहला कारोबारी दिन बेहद खराब साबित हुआ है. आज सुबह बाजार लाल निशान में खुला और दिन-भर के कारोबार के बाद लाल निशान में ही बंद हुआ है. इतना ही नहीं आज के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 800 अंकों से ज्यादा गिर गया, जबकि निफ्टी भी 250 अंकों से ज्यादा गिर गया
आज का कारोबार खत्म होने के बाद मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स करीब 872.28 अंक यानी 1.46% की गिरावट के साथ 58,773.87 पर बंद हुआ है जबकि निफ्टी केवल 264.90 अंकों यानी 1.49% की गिरावट के साथ 17,493.55 अंक पर बंद हुआ है.
सुबह कैसा रहा हाल?
अगर सुबह कि बात करें तो हफ्ते के पहले कारोबारी दिन ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत मिलने के बाद घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखी गई और प्रमुख सूचकांक लाल निशान के साथ खुले. कारोबारी सत्र की शुरुआत में 30 अंक वाला सेंसेक्स और 50 अंक वाला निफ्टी दोनों ही गिरकर खुले. शुरुआत में सेंसेक्स 285 अंक टूटकर 59,361.08 के स्तर पर खुला. वहीं, 50 अंक वाला निफ्टी करीब 76 अंक गिरकर 17,682.90 के स्तर पर खुला.
नई दिल्ली
घरेलू शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखी जा रही है। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) कारोबार के दौरान 800 अंक से अधिक लुढक गया था। बैंक, ऑटो और फाइनेंशियल स्टॉक्स में बिकवाली से सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। देश और दुनिया में कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन (Omicron) के मामले बढ़ने से निवेशकों की धारणा बुरी तरह प्रभावित हुई।
एनालिस्ट्स का कहना है कि तेजी से बढ़ते ओमीक्रोन के मामलों, विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा लगातार बिकवाली और केंद्रीय बैंकों के सख्त रुख के कारण बाजार में गिरावट आई है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा कि बढ़ते व्यापार घाटे और एफआईआई आउटफ्लो के कारण रुपये में गिरावट आई है जिससे सोने और आईटी कंपनियों में संभावना बढ़ी है।
आज इन स्टॉक्स पर चली कैंची
निवेशकों ने आज शुरुआती कारोबार में ही Britannia Industries, Bajaj Finance, HDFC Bank, Hero MotoCorp और Bajaj Finserv के शेयरों की बिकवाली की, जिससे ये स्टॉक्स टॉप लूजर की श्रेणी में पहुंच गए. हालांकि, ONGC, Bajaj Auto, Power Grid Corporation, Eicher Motors और Divis Labs जैसी कंपनियों के शेयरों की जमकर खरीदारी हो रही है, जिससे ये स्टॉक्स टॉप गेनर की सूची में शामिल हो गए हैं.
आज के कारोबार में बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप पर भी बड़ी गिरावट दिख रही है. दोनों ही इंडिसेज 1.6 फीसदी तक नुकसान पर ट्रेडिंग कर रहे हैं.
इन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा बिकवाली
सेक्टरवार देखें तो आज निवेशकों ने सरकारी बैंकों के शेयरों से दूरी बना ली है. निफ्टी पर पीएसबी इंडेक्स में सबसे ज्यादा करीब 3 फीसदी की गिरावट दिख रही है. अन्य सभी सेक्टर्स भी आज लाल निशान पर ट्रेडिंग कर रहे हैं और इसमें 1 से 2 फीसदी की गिरावट दिख रही है. बाजार में गिरावट का आलम ये है कि बीएसई पर सूचीबद्ध 2,069 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर दिख रहे हैं और जोखिम सूचकांक भी 4.7 फीसदी बढ़कर 24 के करीब पहुंच गया है.
ग्लोबल मार्केट का हाल
दूसरी तरफ हफ्ते के पहले कारोबारी दिन ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत मिले. एक बार फिर ब्याज दर बढ़ने की आशंका से यूएस मार्केट में गिरावट नजर आई. डाउ जोंस 300 अंक और नैस्डैक 260 अंक लुढ़क गया. SGX निफ्टी भी 75 अंक टूटकर 17669 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. यूरोपीय मार्केट में मिला-जुला रुख चल रहा है.
आज LIC के शेयर में गिरावट दिख रही है. LIC के शेयर आज भी 10.40 की गिरावट के साथ 675.55 पर बंद हुए हैं.



