SRH vs RR: सनराइज़र्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया, IPL- लगातार 4 जीत के बाद हारी राजस्थान – RGH NEWS
अन्य खबर

SRH vs RR: सनराइज़र्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया, IPL- लगातार 4 जीत के बाद हारी राजस्थान

SRH vs RR IPL के 19वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स को पहली हार मिली। राजीव गांधी स्टेडियम में टीम को सनराइजर्स हैदराबाद ने 57 रन से हरा दिया। SRH से टूर्नामेंट डेब्यू करने उतरे पेसर प्रफुल्ल हिंग और साकिब हुसैन ने 4-4 विकेट लिए। वहीं कप्तान ईशान किशन ने फिफ्टी लगाई।

 

read more IPL 2026 Schedule Change: BCCI ने IPL 2026 के शेड्यूल में किया बड़ा बदलाव, जाने कब होगा अब अगला अहम मुकाबला

 

सोमवार को SRH ने बॉलिंग चुनी। टीम ने 6 विकेट खोकर 216 रन बनाए। ईशान ने 91 और हेनरिक क्लासन ने 40 रन बनाए। RR से जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए। मेहमान टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर सिमट गई। डोनोवन फरेरा ने 69 और रवींद्र जडेजा ने 45 रन बनाकर सेंचुरी पार्टनरशिप की। SRH के लिए ईशान मलिंगा ने भी 2 विकेट लिए।

 

SRH vs RRप्रफुल्ल ने पारी की शुरुआत की और पहले ही ओवर में 3 विकेट झटक लिए। वे IPL डेब्यू के पहले ही ओवर में 3 विकेट लेने वाले पहले प्लेयर बने। उन्होंने 34 रन देकर 4 विकेट के साथ अपना स्पेल खत्म किया, इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

Related Articles

Back to top button