SRH vs CSK 2026:SRH की धमाकेदार जीत, CSK को 10 रन से हराकर पॉइंट्स टेबल में लगाई बड़ी छलांग – RGH NEWS
खेल

SRH vs CSK 2026:SRH की धमाकेदार जीत, CSK को 10 रन से हराकर पॉइंट्स टेबल में लगाई बड़ी छलांग

SRH vs CSK 2026:IPL 2026 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए। टीम के लिए हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया और दोनों ने 59-59 रनों की अहम पारियां खेलीं। चेन्नई की ओर से अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी और उसे 10 रन से हार का सामना करना पड़ा।

SRH vs CSK 2026:इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में छठे से चौथे स्थान पर पहुंच गई। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी और टीम 4 अंकों के साथ सातवें स्थान पर बनी हुई है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा

Related Articles

Back to top button