Soaked Peanuts Health Benefits: एक मुट्ठी भीगी हुई मूंगफली खाने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, बस जान लें खाने का सही तरीका – RGH NEWS
स्वास्थ्य

Soaked Peanuts Health Benefits: एक मुट्ठी भीगी हुई मूंगफली खाने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, बस जान लें खाने का सही तरीका

Soaked Peanuts Health Benefits मूंगफली न्यूट्रिशन का पावरहाउस है। फैट, प्रोटीन, फाइबर, पोटैशियम, फास्फोरस, B विटामिन और मैग्नीशियम का अच्छा सोर्स होने के कारण, मूंगफली सबसे हेल्दी स्नैक्स में से एक है। लोग इसे भूनकर, नमकीन और कच्चा खाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी भीगी हुई मूंगफली के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं? आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भीगी हुई मूंगफली के हेल्थ बेनिफिट्स की एक लंबी लिस्ट है। उनमें से कुछ ये हैं

 

भीगी हुई मूंगफली खाने के फायदे: 

पाचन में सुधार: भीगी हुई मूंगफली फाइबर के सेवन से पाचन में सुधार होता है। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, जो डाइजेशन में मदद कर सकता है और गैस और एसिडिटी जैसी प्रॉब्लम से भी बचा सकता है।

 

 

दिल की प्रॉब्लम के लिए: भीगी हुई मूंगफली में मौजूद कार्डियो-प्रोटेक्टिव गुण हार्ट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हैं। यह बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने, ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने और ब्लड सर्कुलेशन सुधारने में मदद करती है। रोजाना मुट्ठी भर भिगोई मूंगफली खाने से दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।

 

कैंसर सेल्स की ग्रोथ को रोकता है: भीगी मूंगफली में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद कर सकते हैं और इस तरह शरीर में कैंसर सेल्स की ग्रोथ को रोक सकते हैं। मूंगफली में मौजूद आयरन, फोलेट, कैल्शियम और जिंक भी कैंसर सेल्स की ग्रोथ को रोकने में मदद करते हैं।

 

त्वचा और बालों के लिए: भीगी हुई मूंगफली में में मौजूद विटामिन ई और अन्य पोषक तत्व त्वचा को चमकदार बनाते हैं और बालों को मजबूत करते हैं।

 

हड्डियां मजबूत होती है: भीगी हुई मूंगफली का सुबह सेवन करना पीठ, कमर और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में सहायक है। यह हड्डियों को मजबूत बनाती है। मूंगफली में मौजूद फास्फोरस, कैल्शियम, और मैग्नीशियम हड्डियों के डेंसिटी को बढ़ाते हैं, जिससे वे मजबूत होती हैं। यह हड्डियों की समस्याओं को कम करने का एक सस्ता और पौष्टिक तरीका है।

 

बॉडीबिल्डिंग में मदद: सुबह भीगी हुई मूंगफली खाना उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है जो बॉडीबिल्डिंग में हैं। मूंगफली में प्रोटीन बहुत होता है, जो बॉडीबिल्डिंग में मदद कर सकता है। आप इसे सुबह स्प्राउट्स के रूप में खा सकते हैं।

 

read more Sukhoi Fighter Jet Missing: वायुसेना का सुखोई-30 MKI फाइटर जेट रडार से गायब, सर्च ऑपरेशन शुरू

 

कैसे खाएं मूंगफली?

 

Soaked Peanuts Health Benefitsरात भर के लिए एक मुट्ठी मूंगफली को पानी में भिगो दें और अगली सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। बेहतर परिणामों के लिए इसे गुड़ के साथ भी खाया जा सकता है।

 

 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Rgh किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Related Articles

Back to top button