देश

SIR in West Bengal: बंगाल में SIR शुरू होते ही मचा ‘हाहाकार’! सीमा पार जाने के लिए इकठ्ठा हुए सैकड़ों बांग्लादेशी…

SIR in West Bengal पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद बांग्लादेशी घुसपैठिए अपने देश लौटने के लिए सीमा पर जमा हो रहे हैं। इनमें रोहिंग्या भी शामिल हैं। वे अनुमति का इंतजार कर रहे हैं। पकड़े गए घुसपैठियों ने दलालों और टीएमसी कार्यकर्ताओं की भूमिका बताई। बीएसएफ ने घुसपैठियों की संख्या में वृद्धि दर्ज की है। गलत खबर फैलाने के आरोप में मीडिया कर्मियों पर हमला हुआ।

 

बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही बांग्लादेशी घुसपैठियों के बिना बाड़ वाली सीमा से होकर भागने या अपने देश वापस लौटने की होड़ मची हुई है।

 

विशेषकर कोलकाता से सटे सीमावर्ती उत्तर 24 परगना जिले के स्वरूपनगर व हकीमपुर इलाकों में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बड़ी संख्या में घुसपैठिए वापस जाने के पिछले कुछ दिनों से समूह में लगातार इकठ्ठा हो रहे हैं। इनकी संख्या सैकड़ों में है। जिसके चलते यह सीमा अभी घुसपैठियों से भरा पड़ा है। इस भीड़ में कई रोहिंग्या भी शामिल हैं, जो म्यांमार से बांग्लादेश के रास्ते अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुए थे। अब ये लोग किसी तरह अपने देश वापस लौटना चाहते हैं।

 

 

ये घुसपैठिए इंतजार कर रहे हैं कि कब उन्हें सीमा पार कर वापस जाने की अनुमति दी जाएगी अथवा बीएसएफ बीजीबी (बार्डर गार्ड बांग्लादेश) को उन्हें सौंपेगा। उनका कहना है कि वे भारत के नागरिक नहीं हैं, लेकिन उनके पास आधार कार्ड, वोटर कार्ड जैसे दस्तावेज हैं।

 

अधिकतर घुसपैठियों का कहना है कि वे रोजी-रोटी की तलाश में भारत आए थे। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। कई घुसपैठियों का कहना है कि बांग्लादेश वापस जाने पर उन्हें भीख मांगनी पड़ सकती है, क्योंकि भारत की तरह वहां उन्हें काम नहीं मिलेगा।

 

वापस लौटने की कोशिश करने वाले घुसपैठियों की संख्या में बड़ी वृद्धि

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने बताया कि हाल के सप्ताहों में विशेषकर उत्तर 24 परगना और मालदा जिलों में भारत-बांग्लादेश सीमा के बिना बाड़ वाले इलाकों के जरिए अवैध तरीके से वापस लौटने की कोशिश करने वाले अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की संख्या में बड़ी वृद्धि देखी गई है। अधिकारी के अनुसार, पहले ऐसी घटनाएं बमुश्किल दोहरे अंक में पहुंचती थीं। अब यह आंकड़ा हर दिन लगातार तीन अंकों में पहुंच रहा है।

 

गलत खबर फैलाने के आरोप में मीडिया कर्मियों पर हमला

SIR in West Bengalइधर, हकीमपुर सीमा पर गुरुवार को उस समय तनाव फैल गया जब बांग्लादेश लौटने वालों के बारे में गलत खबर फैलाने के आरोप में स्थानीय लोगों ने कुछ इलेक्ट्रानिक चैनल के मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट की और उनका विरोध किया। साथ ही उनकी गाडिय़ों पर हमले का भी आरोप है। उन्होंने शिकायत की कि कुछ मीडिया चैनल गलत खबरें फैला रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button