Share News: सेंसेक्स 84,683 और निफ्टी ने 25,849 का ऑलटाइम बनाया हाई – RGH NEWS
अन्य खबर

Share News: सेंसेक्स 84,683 और निफ्टी ने 25,849 का ऑलटाइम बनाया हाई

Share News: ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बाद सेंसेक्स ने आज यानी 20 सितंबर को 84,683 का और निफ्टी ने 25,849 का नया ऑलटाइम हाई बनाया। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1359 अंक की तेजी के साथ 84,544 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं, निफ्टी में भी 402 अंक की तेजी रही, यह 25,818 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और 2 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 44 में तेजी और 6 में गिरावट रही।

मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.54% की तेजी NSE के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.54% की तेजी है। वहीं, रियल्टी सेक्टर में 1.10%, PSU बैंक में 0.73%, ऑयल एंड गैस में 0.49% ऑटो में 0.45% और FMCG में 0.33% की तेजी है। जबकि निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.38% की गिरावट है।

जापान के निक्‍केई में 2.10% की तेजी

  • एशियाई बाजार में आज तेजी है। जापान के निक्‍केई में 2.10% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.72% की तेजी है। चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में मामूली गिरावट है।
  • 19 सितंबर को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस1.26% बढ़कर 42,025 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक 2.51% बढ़कर 18,013 पर बंद हुआ। S&P 500 1.70% चढ़ा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 19 सितंबर को 2,547 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी 2,012 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

कल शेयर बाजार ने ऑलटाइम हाई बनाया था फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती के बाद शेयर बाजार ने कल यानी 19 सितंबर को लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 83,773 और निफ्टी ने 25,611 का लेवल छुआ।

Share News हालांकि इसके बाद बाजार नीचे आया और सेंसेक्स 236 अंक की बढ़त के साथ 83,184 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 38 अंक की तेजी रही, ये 25,415 के स्तर पर बंद हुआ। एनर्जी, बैंकिंग और ऑटो शेयर्स तेजी रही।

Related Articles

Back to top button