बिजनेस

Share market today: धनतेरस पर सेंसेक्स 80,000 पार: 7 दिन में 8% से ज्यादा की तेजी आई, IT सेक्टर में अच्छी खरीदारी

Share market today दुनियाभर के बाजारों में गिरावट के बीच आज आज 6 नवंबर को सेंसेक्स 700 अंक या 0.90% चढ़कर 80,000 के पार पहुंच गया है। 8 महीने बाद ये 80 हजार के पार पहुंचा है। वहीं निफ्टी में आज 150 अंक या 0.60% की तेजी है, ये 24,700 के स्तर पर है।

 

कल बाजार में साल की दूसरी बड़ी बढ़त रही थी। सेंसेक्स 2009 अंक चढ़कर 79310 पर बंद हुआ था। इससे पहले 8 अप्रैल को सेंसेक्स 2,946 अंक चढ़ा था।

 

शेयर बाजार 7 दिन में 8% से ज्यादा चढ़ा

 

शेयर बाजार में तेजी का आज लगातार सातवां दिन है। 28 अक्टूबर से लेकर 6 नवंबर के दौरान सेंसेक्स 73,246 से उछलकर 79,400 के पार पहुंच गया है। यानी ये 8% से ज्यादा चढ़ा है।

आईटी शेयरों में शानदार चमक

आज के सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो चुनिंदा सेक्टर्स को छोड़कर ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। आईटी शेयरों में निवेशकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसके चलते यह इंडेक्स 2.28% की जोरदार तेजी के साथ सबसे आगे है। मीडिया सेक्टर में भी 0.17% की हल्की बढ़त दर्ज की गई है। दूसरी ओर, मेटल सेक्टर (-2.04%), रियल्टी (-1.13%), पीएसयू बैंक (-1.15%) और ऑयल एंड गैस (-1.13%) में बिकवाली का दबाव हावी रहा। इसके अलावा ऑटो (-0.34%) और बैंक निफ्टी (-0.39%) में भी हल्की सुस्ती रही।

टीसीएस और महिंद्रा चमके

शुरुआती कारोबार में चुनिंदा दिग्गज शेयरों ने बाजार को थामने की पूरी कोशिश की। टीसीएस 2.32% की मजबूती के साथ ₹2,553.60 पर पहुंच गया। इसके साथ ही महिंद्रा एंड महिंद्रा (+2.29%), एचसीएल टेक (+2.15%), इन्फोसिस (+2.09%), और भारती एयरटेल (+1.85%) प्रमुख हरे निशान वाले शेयरों में शामिल रहे। एचडीएफसी बैंक (+0.92%) और आईसीआईसीआई बैंक (+0.67%) में भी खरीदारी देखी गई। दूसरी ओर, हिंडाल्को (-3.56%), श्रीराम फाइनेंस (-2.81%), एशियन पेंट्स (-2.57%), और बजाज फाइनेंस (-1.99%) में बिकवाली का दबाव देखा गया।

 

एशियाई मार्केट धड़ाम

Share market todayAI को लेकर सख्त नियम बनाए जाने की आशंकाओं और इस सेक्टर में निवेश की रफ्तार धीमी पड़ने की चिंता के चलते शुक्रवार को एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली। वॉल स्ट्रीट में टेक्नोलॉजी शेयरों की बड़ी बिकवाली का असर एशियाई बाजारों पर भी पड़ा। दक्षिण कोरिया का KOSPI इंडेक्स 8 फीसदी से ज्यादा टूट गया, जिसके बाद कुछ समय के लिए कारोबार रोकना पड़ा। दोबारा कारोबार शुरू होने पर इसमें थोड़ी रिकवरी आई। जापान का निक्केई करीब 6 फीसदी गिर गया, जबकि ताइवान का प्रमुख शेयर सूचकांक भी 8 फीसदी से अधिक लुढ़क गया। निवेशकों को चिंता है कि AI सेक्टर पर बढ़ते नियमन और भविष्य में घटते निवेश से कंपनियों की कमाई और रिटर्न प्रभावित हो सकते हैं।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button