Share Market Today: खुलते ही शेयर बाजार धड़ाम; 700 अंक गिरा सेंसेक्‍स, निवेशकों के ₹3.58 लाख करोड़ साफ – RGH NEWS
बिजनेस

Share Market Today: खुलते ही शेयर बाजार धड़ाम; 700 अंक गिरा सेंसेक्‍स, निवेशकों के ₹3.58 लाख करोड़ साफ

Share Market Today शेयर बाजार आज भी गिरावट के साथ खुला है. सेंसेक्‍स 700 अंक गिर गया है. निफ्टी 50 23,700 के नीचे खुला. सेंसेक्‍स आज 75708 पर खुला. निफ्टी50 भी 100 से ज्‍यादा अंक टूटकर 23666.35 पर खुला. पिछले कारोरी सत्र यानी 23 जुलाई को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुए थे. सेंसेक्स 363.66 अंक या 0.47 फीसदी गिरकर 76,391.39 पर और निफ्टी 126.65 अंक या 0.53 फीसदी गिरकर 23,869.60 पर बंद हुआ था.

शेयर बाजार आज लगातार पांचवें दिन लाल निशान में कारोबार कर रहा है.

 

Share Market Todayपश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमत के 100 डॉलर प्रति बैरल पार कर जाने और डोनाल्‍ड ट्रंप के 60 देशों पर नए टैरिफ के ऐलान की वजह से आज सेंसेक्‍स और निफ्टी दबाव में है. शुरुआती कारोबार में निफ्टी मिडकैप इंडेक्स करीब 0.63 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 0.62 फीसदी गिर गया. निफ्टी50 में शामिल शेयरों में इंटरनल, श्रीराम फाइनेंस और बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे ज्‍यादा गिरावट देखी जा रही है.वहीं, सिप्ला, HCL टेक, ONGC, अडानी एंटरप्राइजेज और कोल इंडिया प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में शामिल थे

Related Articles

Back to top button