Share market today: शेयर बाजार में भारी तबाही! सेंसेक्स 1,800 अंक टूटा, निवेशकों के ₹12 लाख करोड़ स्वाहा – RGH NEWS
बिजनेस

Share market today: शेयर बाजार में भारी तबाही! सेंसेक्स 1,800 अंक टूटा, निवेशकों के ₹12 लाख करोड़ स्वाहा

Share market today शेयर बाजार में आज यानी 19 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1800 अंक (2.35%) गिरकर 74,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 540 अंक (2.20%) की गिरावट है, यह 23,250 से नीचे आ गया है। आज बैंकिंग और ऑटो शेयरों में बिकवाली है।

 

जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक उनके शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और इसे सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है।

 

read more Raigarh News : लूटपाट की घटना में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चंद घंटों में दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

 

बाजार गिरने की वजहें…

 

ईरान-इजराइल युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ने का डर।

कच्चे तेल के दाम बढ़कर 112 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं।

अमेरिका और एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारत पर

कच्चे तेल की कीमतों में ‘ब्लास्ट’: ईरान द्वारा कतर के गैस प्लांट पर हमले के बाद वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित होने का डर बढ़ गया है. ब्रेंट क्रूड 112 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है, जिससे भारत जैसी आयात-निर्भर अर्थव्यवस्था के लिए महंगाई का खतरा बढ़ गया है.

 

बैंकिंग और ऑटो शेयरों में ‘पैनिक सेलिंग’: बढ़ती महंगाई और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें धुंधली होने के कारण निवेशकों ने बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों को जमकर बेचा.

 

ग्लोबल मार्केट का दबाव: अमेरिकी और एशियाई बाजारों में मंदी के रुझान ने भारतीय बाजार के सेंटीमेंट को और कमजोर कर दिया. विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) तेजी से अपना पैसा सुरक्षित निवेश (जैसे सोना) की ओर मोड़ रहे हैं.

HDFC बैंक के चेयरमैन का इस्तीफा, शेयर 5% गिरा

 

HDFC बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती ने बुधवार देर रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस वजह से आज इसके शेयर में करीब 5% की गिरावट है। ये 38 रुपए गिरकर 804 रुपए के करीब कारोबार कर रहा है।

 

Share market todayचक्रवर्ती ने बैंक के कामकाज के तौर-तरीकों पर सवाल उठाए हैं। अपने इस्तीफे की वजह बताते हुए लिखा- “पिछले दो साल के दौरान मैंने बैंक के भीतर कुछ ऐसी घटनाओं और तौर-तरीकों को देखा है, जो मेरे व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता से मेल नहीं खाते।

Related Articles

Back to top button