Flight ticket price hike: हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, सरकार ने 60% सीटें फ्री रखने का दिया आदेश – RGH NEWS
बिजनेस

Flight ticket price hike: हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, सरकार ने 60% सीटें फ्री रखने का दिया आदेश

Flight ticket price hike हवाई सफर करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए नियमों का ऐलान किया है। इन नियमों का मकसद हवाई यात्रा को सस्ता, पारदर्शी और सभी के लिए आसान बनाना है। सरकार का कहना है कि देश में रोजाना 5 लाख से ज्यादा लोग हवाई सफर कर रहे हैं, ऐसे में यात्रियों को बेहतर सुविधा देना जरूरी हो गया है।

 

 

अब तक एयरलाइंस ज्यादातर सीटों के लिए एक्स्ट्रा शुल्क लेती थीं, यहां तक कि मिडिल सीट के लिए भी पैसे वसूले जाते थे। लेकिन नए नियमों के तहत अब हर फ्लाइट में कम से कम 60% सीटें फ्री रखनी होंगी। इसका मतलब है कि यात्रियों को सीट चुनने के लिए अलग से पैसे नहीं देने पड़ेंगे, जिससे कुल यात्रा खर्च कम हो सकता है।

 

एक साथ बैठ सकेंगे परिवार

अक्सर देखा गया है कि एक ही टिकट या PNR पर बुकिंग करने के बावजूद परिवार के लोगों को अलग-अलग सीटें दी जाती थीं और साथ बैठने के लिए एक्स्ट्रा फीस देनी पड़ती थी। अब नए नियम के तहत एयरलाइंस को यह सुनिश्चित करना होगा कि एक ही बुकिंग वाले यात्रियों को साथ या पास-पास सीट मिले। इससे परिवार और ग्रुप में सफर करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।

 

मनमाने चार्ज पर लगेगी रोक

सरकार ने एयरलाइंस को साफ निर्देश दिए हैं कि वे अपने चार्ज को पारदर्शी बनाएं। खेल का सामान, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट या पालतू जानवर ले जाने के नियम भी स्पष्ट करने होंगे। इसके अलावा फ्लाइट में देरी, कैंसिलेशन या बोर्डिंग से मना करने जैसी स्थितियों में यात्रियों के अधिकारों का सख्ती से पालन करना होगा।

 

हर जगह दिखेंगे यात्रियों के अधिकार

अब एयरलाइंस को अपने वेबसाइट, मोबाइल ऐप, टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म और एयरपोर्ट काउंटर पर यात्रियों के अधिकार स्पष्ट रूप से दिखाने होंगे। साथ ही इन जानकारियों को क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे समझ सकें।

 

read more Matrubhoomi Song Teaser: सलमान खान की नई फिल्म का गाना ‘तुम चांद देख लेना’ का टीजर हुआ रिलीज, गाने में साथ नजर आईं चित्रांगदा

 

 

हवाई यात्रा को और बेहतर बनाने की कोशिश

Flight ticket price hikeसरकार पहले ही उड़ान योजना के जरिए छोटे शहरों को हवाई सेवा से जोड़ रही है। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर सस्ती खाने की सुविधा (UDAN Yatri Café), फ्री वाई-फाई और Flybrary जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button