Share Market Opening Bell: हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा की तेजी…

Share market opening bell हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 27 दिसंबर को सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 78,980 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंक की तेजी है, ये 23,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में तेजी और 9 में गिरावट है। ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 0.73% की बढ़त है।
एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार
एशियाई बाजार में जापान के निक्केई में 1.43% की तेजी और कोरिया के कोस्पी में 1.42% की गिरावट रही। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.29% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
NSE के डेटा के अनुसार, 26 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) की नेट सेल ₹2,376.67 करोड़ रुपए रही। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹3,336.16 करोड़ के शेयर खरीदे।
Read more CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को बड़ा झटका! दो दिनों तक रद्द रहेंगी ये गाड़ियां…
Share market opening bell27 दिसंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.066% तेजी के साथ 43,325 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.041% की गिरावट के साथ 6,037 और नैस्डैक 0.054% गिरकर 20,020 के स्तर पर बंद हुआ।



