RGHNEWS ब्रेकिंग:- Share Market में भारी तकनीकी गड़बड़ी NSE पर ठप पड़ा करोबार, तकनीकी गड़बड़ी बनी वजह…

RGHNEWS निवेशकों की कमाई में इजाफा करने वाले शेयर बाजार से बड़ी परेशानी वाली खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में कोई बड़ी तकनीकी खराबी आ गई है, जिसके चलते आज सुबह से ही इंडेक्स अपडेट (Nifty and Bank Nifty) नहीं हो रहे हैं. इस दिक्कत को देखते हुए NSE ने फ्चूयर एंड ऑप्शन में ट्रेडिंग को बंद कर दिया गया है. इसके बाद कैश मार्केट की ट्रेडिंग पर भी रोक लगा दी गई है.
NSE में ट्रेडिंग बंद
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तकनीकी खराबी से ट्रेडर्स को बड़ा नुकसान होने का अनुमान है. क्योंकि, स्टॉक्स तो अपडेट हो रहे हैं, लेकिन इंडेक्स में कोई अपडेट नहीं दिख रहा है. जानकारों का कहना है कि ये अपने आप में एक अलग समस्या है, जो NSE में पहले कभी नहीं देखी गई. ट्रेडर्स परेशान हैं कि उनका ट्रेड अटका है तो अब वो क्या करें.
NSE पर पहली बार नहीं आई है ऐसी समस्या
यही पहली बार नहीं है कि एनएसई पर इस तरह की तकनीकी गड़बड़ी सामने आई है. पिछले साल भी कई बार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर ऐसी समस्या आ चुकी है. सेबी ने एक्सचेंज को इसके लिए दंड भी दिया है. सेबी अब एक ऐसी पॉलिसी की तैयारी में है, जिसमें तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से होने वाले नुकसान की भरपाई का प्रावधान होगा.
सुबह 10:15 बजे निफ्टी 50 इंडेक्स 14,820 अंक पर था. पिछले दिन के मुकाबले इसमें 113 अंकों की बढ़त थी. इसी प्रकार निफ्टी बैंक भी 35,626.60 अंक पर था. पिछले दिन के मुकाबले इसमें 1.45 फीसदी का इजाफा हुआ था. शुरुआती कारोबार में एनएसई निफ्टी 69.35 अंक यानी 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 14,777.15 पर कारोबार करते नज़र आया था.