देश

Sex Racket Busted: फ्लैट में युवक चला रहा था सेक्स रैकेट का धंधा,ऐसे हुआ खुलासा

Sex Racket Busted इंदौर। इंदौर के महालक्षमी नगर में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा एक फैजान उर्फ़ गोल्डी के फ्लैट पर छापा मारा गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब फैजान के रूम की तलाशी ली तो वहां उन्हें आपत्तिजनक सामग्री और नकली पिस्तौल, तलवार भी मिली। फैजान को थाने लाकर पुलिस ने जब अपनी जांच शुरू की तो कई चौकाने वाली जानकारी निकल कर सामने आई।

दरअसल, फैजान के मोबाइल चैट में कुछ ऐसी चैट्स मिली है जो की ह्यूमन ट्रेफिकिंग की ओर संदेह पैदा कर रही है। बताया गया कि, फैजान महालक्मी नगर इलाके में ही एक कैफ़े चलाता है, जिस समय फैजान को पकड़ा गया उसी समय फ्लैट पर कुछ युवतिया भी मिली थी, जिन्हें लेकर भी मामले की जांच की जा रही है। वहीं हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा आरोप लगाया गया कि, फैजान के द्वारा इलाके में अनैतिक गतिविधिया संचालित की जाती है। वहीं फैजान के कुछ फोटो भी हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने जारी किए है, जिसमें की आरोप लगाए गए है कि, फैजान सरदार बनकर घूमता था।

Sex Racket Busted: वहीं फैजान के फ्लैट पर हिन्दू संगठन के द्वारा छापा मारने पर सियासत भी शुरू हो गई है। इस मामले में कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अब्ब्बास हाफिज ने कहा कि, मध्य प्रदेश में चुनाव है तो माहौल ख़राब किया जायेगा। पुलिस इस मामले में क्या कह रही है यह महत्वपूर्ण है। यह अधिकार पुलिस सरकार प्रशासन का है। अब्बास हाफिज ने कहा कि, बजरंग दाल और इस तरह के संघटन को हाथ में कानून लेकर काम कर रहे है उनको अधिकारी नहीं है। कानून को अपना काम कर लेने दीजिए।

Related Articles

Back to top button