देश

Earthquake: भारत के इस राज्य में लगे भूकंप के झटके, मात्र 5 किलोमीटर की गहराई पर रहा केंद्र, जानिए तीव्रता

Earthquake भारत समेत दुनियाभर के विभिन्न हिस्सों में भूकंप की घटनाएं लगातार बढ़ती चली जा रही हैं। म्यांमार, तुर्की और अफगानिस्तान में बीचे दिनों आए भूकंप के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हुई है। लगातार हो रही भूकंप की घटनाओं के कारण लोगों के भीतर खौफ बढ़ता चला जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को दिल्ली से सटे राज्य हरियाणा में भी भूकंप आया है। रविवार को भूकंप के कारण हरियाणा के कुछ हिस्सों की धरती हिल उठी है।

 

कितनी रही भूकंप की तीव्रता?

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से रविवार को हरियाणा में आए भूकंप के बारे में जानकारी दी गई है। दी गई जानकारी के अनुसार, रविवार को हरियाणा में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 दर्ज की गई है। ये भूकंप दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर महसूस किया गया और इसका केंद्र रोहतक में धरती से 5 किलोमीटर की गहराई में था। इस भूकंप के कारण अब तक किसी भी तरह से जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

 

Read more Electricity Bill Price Per Unit: आम आदमी के लिए GOOD NEWS! अगले 5 साल तक नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें.. महंगी बिजली से भी मिलेगी राहत

 

असम में भी आया था भूकंप

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इससे पहले शनिवार 20 दिसंबर को भारत पूर्वोत्तर भारत के राज्य असम में भूकंप की घटना देखने को मिली थी। असम में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.8 मापी गई थी। इस भूकंप का केंद्र असम के दरांग जिले में धरती से 5 किलोमीटर की गहराई में था।

 

read more Railways new fare structure: आम आदमी को बड़ा झटका; रेलवे ने बढ़ा दिया किराया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

 

क्यों आते हैं भूकंप?

Earthquakeदरअसल, हमारी धरती के नीचे कुल 7 टेक्टोनिक प्लेट्स होती हैं। जानकारी के अनुसार, ये 7 टेक्टोनिक प्लेट्स अपने-अपने क्षेत्र में घूमते रहते हैं। हालांकि, घूमने के दौरान कई बार ये टेक्टोनिक प्लेटें एक प्लेटें फॉल्ट लाइन पर टकराती हैं। अब इनके टकराने के कारण घर्षण पैदा होता जिससे ऊर्जा निकलती है। ये ऊर्जा बाहर निकलने का रास्ता खोजती हैं। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button