छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG News: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा की नई तारीख घोषित, जानिए कब होगी एग्जाम

CG News छत्तीसगढ़  में राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS Exam 2026-27) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है। अब यह परीक्षा 12 दिसंबर 2026 के बजाय 3 जनवरी 2027, रविवार को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में मंडल ने संशोधित अधिसूचना जारी कर दी है।

 

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, पहले राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होनी थी। लेकिन इसी दौरान केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 12 और 13 दिसंबर 2026 को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) आयोजित की जा रही है।

 

CTET परीक्षा के चलते बदली तारीख

दोनों परीक्षाओं की तारीख एक ही समय पर होने की स्थिति को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने NMMS परीक्षा की तारीख में संशोधन करने का फैसला लिया है। अब प्रदेश के निर्धारित परीक्षा केंद्रों में 3 जनवरी 2027 को परीक्षा आयोजित की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: telangan Boat Accident: बड़ा हादसा; मछुआरों को बचाते समय पलट गईं SDRF की दो नावें, 10 कांस्टेबल लापता

जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संबंधित (NMMS Exam 2026-27) अधिकारियों को संशोधित परीक्षा तिथि की जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

 

CG Newsऐसे में राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को सलाह है कि वे अपनी परीक्षा की तैयारी नई तारीख के अनुसार जारी रखें और परीक्षा से जुड़ी आगामी सूचनाओं के लिए मंडल की आधिकारिक अधिसूचना पर नजर बनाए रखें।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button