Sex Racket: हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में 9 महिलाएं के साथ 5 पुरुष को किया गिरफ्तार..

Sex Racket देश के कई हिस्सों में देह व्यापार का धंधा खुलेआम फल-फूल रहा है। कुछ जगहों पर ये गैरकानूनी रूप से चल रहा है तो कुछ जगहों पर इसे स्पा, मसाज सेंटर या होटल्स की आड़ में अंजाम दिया जा रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश में भी एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां पुलिस ने 9 महिलाएं और 5 पुरुष को गिरफ्तार किया है।
Sex Racket मिली जानकारी के अनुसार, घटना बस्ती के मड़वा नगर का है। दरअसल, यहां पिछले कुछ दिनों से कैमरे की निगरानी में सेक्स रैकेट का करोबार चल रहा था। बताया जा रहा है कि यहां रोजाना कई महिलाओं और पुरुषों का आना जाना था। लेकिन पुलिस इस मामले से अंजान थी।
Read More: Raigarh News: आरक्षण ,संविधान एवं डॉ अंबेडकर विरोधी इतिहास रहा है कांग्रेस का – विजय अग्रवाल
सूत्रों के मुताबिक, सीओ सिटी को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस और SOG टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। मौके से 9 महिलाएं और 5 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी मिलते ही एसपी अभिनंदन खुद मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के मड़वा नगर का है, जहां काफी समय से इस गोरखधंधे के चलने की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और कहीं इसमें कोई बड़ा गिरोह तो नहीं काम कर रहा।
देह व्यापार क्या होता है और क्या यह भारत में गैरकानूनी है?
देह व्यापार यानी पैसे के बदले शारीरिक संबंध बनाना। भारत में जबरन या दलाली के जरिए किया गया देह व्यापार गैरकानूनी है, लेकिन स्वेच्छा से किया गया सेक्स वर्क कुछ शर्तों के साथ वैध है।
मड़वा नगर में सेक्स रैकेट कैसे पकड़ा गया?
Sex Racketमुखबिर से मिली गुप्त सूचना के बाद पुलिस और SOG टीम ने संयुक्त छापेमारी कर इस सेक्स रैकेट का खुलासा किया।
इस सेक्स रैकेट में कितने लोग गिरफ्तार हुए हैं?
अब तक 9 महिलाएं और 5 पुरुष मौके से गिरफ्तार किए गए हैं।



