Scorpio-N Facelift: Mahindra Scorpio N Facelift हुई लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.69 लाख रुपये से शुरू

Scorpio-N Facelift महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर एसयूवी Scorpio-N के फेसलिफ्ट मॉडल को तय समय से पहले ही बाजार में पेश कर दिया है. माना जा रहा था कि कंपनी इसे 15 अगस्त को पेश करेगी, लेकिन ब्रांड ने बिना किसी बड़े ऐलान के करीब 10 दिन पहले ही इसे लॉन्च करके सभी को चौंका दिया है. अपडेट के साथ इस एसयूवी में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जबकि इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
शुरुआती कीमत 13.69 लाख रुपये
नई Mahindra Scorpio-N Facelift की शुरुआती कीमत 13.69 लाख रुपये है. वहीं इसका टॉप वेरिएंट 25 लाख रुपये में उपलब्ध होगा. कंपनी इसे कुल साथ वेरिएंट में लेकर आई है.
पहली बार मिला पैनोरमिक सनरूफ
फेसलिफ्ट मॉडल का सबसे बड़ा अपडेट पैनोरिमिक सनरूफ है. ये फीचर पहली बार Scorpio-N में दिया गया है. और इसे टॉप वेरिएंट Z8L में शामिल किया गया है. इसके अलावा इसी वेरिएंट में 540 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, ट्रांसपेरेंट चेसिस व्यू और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे ऑफ रोडिंग और तंग रास्तों पर ड्राइविंग पहले से ज्यादा आसान होगी.
केबिन में अब मिलेंगी बड़ी स्क्रीन
नई Scorpio-N के इंटीरियर में भी बड़ा बदलाव किया गया है. अब इसमें पहले की तुलना में बड़ा 12.29 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. इसके साथ 10.25 इंच का पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है. जिसमें तीन अलग-अलग डिस्प्ले थीम का ऑप्शन दिया गया है. हालांकि रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए टचस्क्रीन के नीचे फिजिकल बटन पहले ही तरह बरकरार रखे गए हैं.
नए अलॉय व्हील और फास्ट चार्जिंग की सुविधा
कंपनी ने एसयूवी के एक्सटीरियर में भी हल्के बदलाव किए हैं. Z8T और उससे ऊपर के वेरिएंट्स में अब नए डिजाइन वाले 18 इंच के ड्यूल टोन डायमंड कट अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो पहले मिलने वाले 17 इंच के व्हील्स की जगह लेंगे. इसके अलावा फ्रंट सीट पर बैठने वाले यात्रियों के लिए 65W USB Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट भी जोड़ा गया है.
इंजन में नहीं किया गया कोई बदलाव
मैकेनिकल तौर पर Mahindra Scorpio-N पहले जैसी ही रहेगी. इसमें 2.0 लीटर टर्बो इंजन मिलता है, जो 203 bhp की पावर और 380Nm का टार्क देता है. वहीं वहीं, 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन का विकल्प भी मौजूद है, जो 132 bhp और 175 bhp के दो पावर ट्यून में उपलब्ध है. ये इंजन 400nm तक टॉर्क जनरेट करता है. दोनों इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. ग्राहकों को वेरिएंट के अनुसार रियर-व्हील ड्राइव (RWD) और फोर-व्हील ड्राइव (4WD) दोनों विकल्प मिलते रहेंगे.
फीचर्स बढ़े, लेकिन पहचान वही
Scorpio-N Faceliftनई Scorpio-N Facelift में बड़े बदलाव नहीं किए हैं. इसक पहचान पहले जैसी ही रखी गई है, लेकिन नए फीचर्स और टेक्नोलॉजी के जरिए इसे पहले ज्यादा प्रीमियम बनाने की कोशिश की गई है. खासकर पैनोरमिक सनरुफ, 540-डिग्री कैमरा, बड़ी स्क्रीन और नए अलॉय व्हील्स जैसे अपडेट इसे पहले से ज्यादा आकर्षक बनाते हैं.



