SBI UPI Service: 7 जुलाई को बंद रहेगी SBI की UPI सर्विस, डाउनटाइम अलर्ट जारी

SBI UPI Service यदि आपका अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में है, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सर्विस 7 जुलाई 2026 को अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। इस बात की जानकारी एसबीआई ने सोशल मीडिया X पर दी है। यह कदम शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण उठाया गया है।
सभी बैंक समय-समय पर रखरखाव का काम करते हैं। इस दौरान सिस्टम में अपडेट किए जाएंगे। सर्विस मंगलवार को 12:15 AM से लेकर 1:00 AM तक उपलब्ध नहीं रहेगी। बैंक ने रुकावट के लिए खेद व्यक्त किया है। हालांकि एसबीआई ने कहा, “काम समय से पहले पूरा सकता है।” डाउनटाइम के बाद ग्राहक पहले ही तरह ही सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे।
बैंक ने ग्राहकों को दी ये सलाह
एसबीआई ने सर्विस डाउन के दौरान UPI लाइट सर्विस का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इसके जरिए छोटे मूल्य के लेनदेन किए जा सकते हैं। प्रति ट्रांजेक्शन लिमिट 1,000 रुपये है। 24 घंटे में कुछ खर्च की सीमा 10,000 रुपये होती है। वहीं यूपीआई लाइट वॉलेट की लिमिट 5,000 रुपये होती है। इसके अलावा बाकी अन्य सेवाओं का लाभ भी मिलता रहेगा। डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, IMPS, NEFT और RTGS ट्रांजेक्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
SBI UPI Service5 जुलाई को बंद रहेगी HDFC बैंक की यह सर्विस
प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक ने भी डाउनटाइम अलर्ट जारी किया है। रविवार को शाम 7 बजे से लेकर रात 10 बजे तक HDFC बैंक ऐप और नेट बैंकिंग से जुड़ी सर्विस बाधित रहेगी। इस दौरान Wealthyfy (रिपोर्ट्स एंड एनालिटिक्स) सेवाओं का लाभ ग्राहक नहीं उठा पाएंगे। वहीं आज 2:00 AM से लेकर 3:30 AM तक कार्ड कार्ड स्टेट व्यू और डाउनलोड की सर्विस बाधित दी थी। वहीं 3:00 AM से लेकर 3:30 AM तक क्रेडिट कार्ड रिडेंप्शन सुविधा बाधित रहेगी।



