SBI: आज से 6 दिन तक देशभर में बंद रहेंगे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखाएं, SBI ने खाताधारकों के लिए जारी की गाइडलाइन – RGH NEWS
अन्य खबरबिजनेस

SBI: आज से 6 दिन तक देशभर में बंद रहेंगे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखाएं, SBI ने खाताधारकों के लिए जारी की गाइडलाइन

SBI देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) आज 23 मई से 28 मई तक बंद रहेगा। इन 6 दिन में लोग बैंक की शाखा में जाकर पैसों का लेन-देन, चेक क्लियरेंस या कोई अन्य जरूरी काम नहीं कर पाएंगे। क्योंकि त्योहार और हड़ताल के कारण बैंक की शाखा पर ताला लटका मिलेगा।

 

इमरजेंसी में ATM से निकाल पाएंगे कैश

बता दें कि 6 दिन बैंक बंद रहने की स्थिति में ग्राहकों को कैश के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि ग्राहक ATM से कैश निकाल पाएंगे। वहीं UPI ट्रांजेक्शन की सर्विस भी उपलब्ध रहेगी। बैंक की योनो मोबाइल ऐप और बैंक पोर्टल के लिए जरिए भी लेन-देन कर सकते हैं। कस्टमर सर्विस पॉइंट भी उपलब्ध रहेगा। यह भी पढ़ें: Bank Layoff: इंसानों की जगह काम करेंगे रोबोट और AI! इस बड़े इंटरनेशनल बैंक ने किया 7,000 कर्मचारियों की छंटनी का एलान

 

 

6 दिन इस वजह से बंद रहेगा बैंक

 

बता दें कि स्टेट बैंक में आज चौथे शनिवार का अवकाश रहेगा। कल 24 मई दिन रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 25 और 26 मई दिन सोमवार-मंगलवार को एसबीआई कर्मचारी यूनियन की देशव्यापी हड़ताल रहेगी। 27 और 28 मई दिन बुधवार-गुरुवार को बकरीद (ईद-उल-अजहा) के चलते कई राज्यों में सरकारी छुट्टी रहेगी। करीद और 25-26 मई को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण लगातार 6 दिन बंद रहेंगी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखाएं। देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट। अगले 10 दिनों के भीतर एसबीआई की शाखाएं लगातार 6 दिनों के लिए बंद होने जा रही हैं। बैंक 23 मई (शनिवार) से लेकर 28 मई (गुरुवार) तक लगातार बंद रहेंगे। इन छह दिनों की लंबी बंदी के बाद एसबीआई की शाखाएं शुक्रवार, 29 मई 2026 को दोबारा नियमित कामकाज के लिए खुलेंगी। बैंक बंद रहने की पूरी टाइमलाइन इस प्रकार है: 23 मई: महीने का चौथा शनिवार (आधिकारिक अवकाश) 24 मई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

 

2 दिन की हड़ताल पर क्यों रहेंगे बैंक कर्मचारी?

दरअसल, ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने 2 दिन की हड़ताल बुलाई है। इसकी वजह बैंक कर्मचारियों की लंबित मांगें हैं। इन मांगों को लेकर ही 25 और 26 मई को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। बैंक यूनियन का आरोप है कि बैंक मैनेजमेंट कर्मचारियों से जुड़े कई फैसले उनकी सहमति या बिना सलाह के लागू कर रहा है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष है। यह भी पढ़ें: Bank OTP New Rule: बैंक से पैसे ट्रांसफर के लिए अब डबल OTP, HDFC में मिलेगी सुविधा

 

Read more Chhattisgarh top news: दुर्ग में एक ही घर में 4 लोगों के शव मिलने से सनसनी! सुसाइड नोट मिलने के बाद मामला और उलझा, इलाके में मचा हड़कंप

 

बैंक कर्मचारियों की 16 प्रमुख मांगें

SBIबता दें कि बैंक कर्मचारी यूनियन ने बैंक मैनेजमेंट के सामने 16 मुख्य मांगें रखी हैं। जिनमें एक मांग नई भर्ती करने की है, क्योंकि पिछले कई साल से सपोर्ट स्टाफ और मैसेंजर्स की भर्ती नहीं हुई है। हाल ही में सूरत शाखा में हुई डकैती का हवाला देते हुए बैंकों में सुरक्षा गार्ड्स की संख्या बढ़ाने की मांग भी की गई है। कर्मचारी नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में फंड मैनेजर बदलने की आजादी और सैलरी में असमानता को दूर करने की मांग भी है

Related Articles

Back to top button