SBI गेट के पास लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी कोतरा रोड पुलिस – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

SBI गेट के पास लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी कोतरा रोड पुलिस

रायगढ़, 17 जनवरी। जिंदल में एसबीआई गेट के पास एक टपरी में अधेड़ शख्स की लाश मिलने का मामला प्रकाश में आया है। चूंकि, मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, इसलिए पुलिस को तस्दीक में दिक्कतें भी आ रही है। यह घटना शहर के कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार समीपस्थ गोरखा में सोमवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब जिंदल एसबीआई गेट के सामने टपरी में तकरीबन 45 वर्षीय पुरुष की लाश सन्दिग्ध परिस्थितियों में मिली। दरअसल, अशोक गिरी नामक एक फुटकर दुकानदार बैंक के पास टपरी में चाय बनाता है और उसे सायकल में ले जाकर बेचता है। सोमवार सुबह अशोक जब अपनी टपरी से चाय लेकर निकला तो उस समय तखत में जैकेट पहना एक व्यक्ति शॉल ओढ़कर सोया था।
दोपहर वापस आने पर अशोक ने देखा कि उसकी टपरी में वह व्यक्ति सोया ही था, लिहाजा जब उसे जगाने के लिए हिलाया तो वह मृत मिला। तदुपरांत, बदहवास चाय वाले ने कोटवार को बुलाकर जानकारी दी तो जिंदल एसबीआई के पास शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर भीड़ लग गई। इस बीच कोटवार की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेते हुए आसपास के लोगों से काफी पूछताछ की, मगर मृतक की पहचान नहीं हो पाई।
बहरहाल, लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजने वाली कोतरा रोड पुलिस मर्ग कायम करते हुए आगे जी कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button