धर्म

Sawan Shivratri 2025: 22 या 23 जुलाई जानिए कब है सावन शिवरात्रि, नोट कर लें डेट, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त..

Sawan Shivratri 2025 सावन शिवरात्रि का हिंदू धर्म में खास महत्व है। शिवरात्रि वैसे हर साल 2 आता है, एक फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि पर और दूसरा सावन माह की चतुर्दशी तिथि पर पड़ती है। फाल्गुन शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहा गया है वहीं, सावन की शिवरात्रि को शिवरात्रि का नाम दिया गया है। सावन में शिवरात्रि महत्व काफी बढ़ जाता है क्योंकि यह पूरा माह शिवजी को प्रिय है। इस दिन देश भर के शिवालयों में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने की होड़ मची रहती है। भक्तजन दूध-दही, जल, घी, शहद और गंगाजल से महादेव के अभिषेक करते हैं। मान्यता है कि सावन शिवरात्रि पर व्रत करने और शिवलिंग पर जलाभिषेकर करने से जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और इच्छित फल मिलता है।

 

Read more Chhattisgarh Latest News: ED ने किया बड़ा खुलासा; चैतन्य बघेल ने कई राज्यों में किया इन्वेस्ट, इन सबूतों के आधार पर गिरफ्तारी…

 

 

4 पहर होती है पूजा

सावन शिवरात्रि के दिन भक्तजन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करते हैं, जिसमें जल,दूध, दही, शहद, घी और गंगाजल से अभिषेक होता है। शिव की पूजा रात्रि के चार पहर करने का विधान है। इस दिन शिव मंदिरों में विशेष मंत्रों का जप होता है जिससे महादेव प्रसन्न होते हैं। बता दें कि हर साल सावन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर सावन की शिवरात्रि मनाई जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सावन में कब है मासिक शिवरात्र…..

 

सावन की शिवरात्रि कब 23 या 24 जुलाई?

हिंदू पंचांग के मुताबिक, सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी का आरंभ 23 जुलाई की तड़के 04.39 बजे से होगा, जो दूसरे दिन 24 जुलाई की देर रात 02.28 बजे खत्म हो जाएगा। 23 जुलाई को शिव पूजा का समय निशित काल में देर रात 12.07 बजे से लेकर 12.48 बजे तक है।

 

Also Read Trump On Ind-Pak: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ‘करीब 5 लड़ाकू विमान गिराए गए’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दबा..!

 

 

शिवरात्रि के दिन बन रहे शुभ योग

Sawan Shivratri 2025ज्योतिषों की मानें तो सावन माह के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है, इन योग में भगवान शिव और उनके परिवार की पूजा की जानी चाहिए। इस शुभ दिन पर भद्रावास योग दोपहर 03.31 बजे तक है। वहीं, हर्षण योग का निर्माण दोपहर 12.35 बजे से हो रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button