सरकारी योजना

इन 5 सरकारी योजनाओं में मिलता है सस्ते में घर! जाने कैसे मिलेगा लाभ

Sarkari Yojana:  सरकार ने गरीबों कि सहायता और उनके जीवन को आसान बनाने के लिए नई-नई स्कीम लाई लागू कि है जैसे – राशन देना, किसानों के लिए पीएम किसान योजना, बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए नयी योजना.  इसी तरह गरीबों को घर देने के लिए भी सरकार कई योजनाएं चला रही है। जिसके तहत सस्ते में फ्लैट, घर दिए जाते हैं। कई में घर बनाने के लिए कम ब्याज पर लोन दिया जाता है।

ये है सरकार कि 5 योजना :-

1- प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 

सरकार ने ‘2022 तक सभी के लिए आवास’ पहल के तौर पर शुरू किया था। सरकार ने ये योजना भारत में ग्रामीण आबादी को कम लागत वाले घर उपलब्ध कराने के लिए शुरू की। PMGAY योजना के तहत सरकार का लक्ष्य 1 करोड़ घर बनाने का लक्ष्य था। इसके साथ ही  ग्रामीणों को 2 लाख रुपये तक के होम लोन पर 3% की छूट भी दी जाती है।

2- क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना 

क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना भी PMAY का एक हिस्सा है। यह आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, निम्न आय और मध्यम आय समूहों को ब्याज दर रियायतों से संबंधित सहायता देती है। लक्षित समूह से संबंधित कोई भी व्यक्ति ICICI बैंक में इस सुविधा का लाभ उठा सकता है। बैंक 2.67 लाख रुपये तक का ब्याज सब्सिडी देती है।

 

3 – राजीव आवास योजना 

यह योजना 2009 में अवैध निर्माण और झुग्गियों को खत्म के उद्देश्य से शुरू की गई थी। इसके जरिए भारत में निम्न-आय समूहों को बुनियादी सामाजिक सुविधाएं देना था। इसके तहत झुग्गियों को खत्म करके लोगों को उनके घर बनाकर देना था।

 

4- MHADA लॉटरी योजना 

महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) एक लॉटरी योजना है, जो सरकारी आवास योजनाओं के अंतर्गत आती है। इसमें निवासियों को किफायती दरों में घर दिए जाते हैं। इस योजना का एक भाग ऐसा भी है जिसके तहत गरीब तबके के लोग आवेदन कर सकते हैं। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग आवेदन कर सकते हैं।

 

5- डीडीए स्कीम 

दिल्ली विकास प्राधिकरण आवास योजना दिसंबर 2018 में शुरू की गई थी। इस पहल का उद्देश्य निम्न-आय, मध्यम आय और उच्च-आय समूहों को फ्लैट्स देना था। हालांकि, इस योजना के तहत सभी वर्गों के लोग आनेदन कर सकते हैं। सभी के लिए अलग कीमतों पर फ्लैट दिए जाते हैं। इस बार डीडीए ने 11 लाख से घरों की शुरुआत की थी।

Related Articles

Back to top button