Sana Makbul Khan: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ विनर बनीं सना मकबूल, जाने कौन है ये फेमस एक्ट्रेस

Sana Makbul Khan : बिग बॉस ओटीटी 3′ में एक्ट्रेस और मॉडल सना मकबूल खान छा गई हैं. वह बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रहीं. पहले ही दिन वह अपने ग्लैमरस अंदाज और शहरी लड़की के तौर पर फेमस हो गई हैं. एक वक्त था जब शो में सना मकबूल खान ने खुलासा किया कि एक बार कुत्ते ने उनके होंठ पर काट लिया था और सर्जरी करवानी पड़ी थी. चलिए बताते हैं आखिर सना मकबूल कौन हैं, क्या करती हैं और क्यों फेमस हैं.

ग्रैंड प्रीमियर के दिन सना मकबूल ने कीचन एरिया में बात करते हुए अपनी जिंदगी के सबसे डरावने पल के बारे में बताया. उनसे शो की कंटेस्टेंट पौलोमी दास ने पूछा था कि होंठ के ऊपर कैसा निशान है. एक एक्ट्रेस के फेस पर ऐसा निशान होना काफी बड़ी बात होती है. तब सना मकबूल खान ने खुलासा किया.
सना ने बताया कि काफी समय पहले एक डॉगी ने उनके होंठ के ऊपर काट लिया था. हाल ये हो गई थी कि उन्हे सर्जरी करवानी पड़ी. लेकिन आज भी ये निशान उनके चेहरे पर रह गया है. वह इस घटना के बाद डिप्रेशन में भी चली गई थीं.
Sana Makbul Khan सना मकबूल खान का जन्म 13 जून 1993 में मुंबई में हुआ. पहले उनका नाम सना खान था और फिर उन्होंने अपना नाम बदलकर सना मकबूल खान कर लिया.



